अकाउंट में सेंध लगाने वाले पूर्व बैंककर्मी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : यहाँ की बिसरख पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी क्रेडिट कार्ड के मदद से लोगों के खाते में सेंध लगाते थे। ये दोनों एक बैंक में सेल्स एक्जीक्यूटिव रह चुके हैं। नौकरी के दौरान इन लोगों ने एक व्यक्ति के सभी दस्तावेज जुटा लिए थे। उसके बाद अलग-अलग बैंक से 10 से अधिक क्रेडिट व डेबिट कार्ड बनवाकर 11 लाख रुपये की शॉपिंग व कैश निकाल लिया। उन्होंने बैंक वेरिफिकेशन कराने के लिए गाजियाबाद में किराए पर कमरा लिया था। पुलिस ने दोनों के पास से एक लैपटॉप, 10 डेबिट व क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया है।

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि कपिल कौशिक ग्रेनो वेस्ट महागुन माईवुड सोसायटी में रहते है। वह मूलरूप से निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद के रहने वाले है। उन्होंने 9 जून को साइबर सेल ऑफिस में शिकायत की थी कि उनके पास 11 लाख रुपये डेबिट व क्रेडिट कार्ड का बिल आया है, जबकि उन्होंने शॉपिंग व रुपये निकाली ही नहीं है।

उनकी शिकायत के बाद साइबर सेल की टीम ने बैंकों द्वारा फोन कर वेरिफिकेशन कराने कराने वालों को मोबाइल ट्रेकिंग कर दोनों को अच्छेजा के पास केशवपुरम सोसायटी से 10 जून को शाम 7:30 बजे गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान रवि कुमार निवासी दयानंद नगर गाजियाबाद व राहुल कुमार निवासी केशवपुराम सोसायटी अच्छेजा के रूप में हुई है। दोनों के पास से 10 से अधिक डेबिट व क्रेडिट गार्ड, एक पेन कार्ड, दो मोबाइल, 4 मोबाइल सिम कार्ड, 5 आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

बिसरख पुलिस ने शातिर  वाहन लूट गैंग का किया पर्दाफ़ाश , पांच बदमाश गिरफ्तार 
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी में बदमाशों ने की लूट
नाले में मिला अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की
लिफ्ट देकर होटल कर्मचारी से लूट
अवैध खनन के खिलाफ जिला-पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
कई दिनों से फरार गैंगस्टर वांटेड बदमाश गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में था वांछित
होटल मालकिन से युवकों ने की छेड़छाड़, कासना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के परिजनों ने पुलिस से की म...
बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, घायल
कैब में सवार महिला से लूट
फैक्ट्री से कॉपर का कीमती उपकरण चोरी करके भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
नोएडा में ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा और हथियार बरामद
ओएलएक्स पर सोफा बेचने की पोस्ट डालने वाली महिला से लाखों की ठगी
नोएडा -सेक्टर 20 के हत्थे चढ़े शातिर लूटेरे, लूट-चोरी का मोबाईल बरामद
विदेशी महिला के जाल में फंसकर बीएसएफ जवान बन गया पाक का जासूस, एटीएस ने किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : फ़्लैट के अंदर माँ -बेटी की की निर्ममता से हत्या
एसटीएफ का सीबीआई के चर्चित अंकित चौहान मर्डर केस में खुलासा, इंजीनीयर समेत दो गिरफ्तार