नोएडा : खाकी वर्दी हुई दागदार , चौकी इंचार्ज, 3 पुलिसकर्मी समेत 15 गिरफ्तार

दागी पुलिसकर्मियों पर फिर चला ईमानदार एसएसपी नोएडा का चाबुक, एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण ने पुलिस के भ्रष्ट सिंडिकेट का किया खुलासा, दारोगा,सिपाही और महिला समेत 15 लोग गिरफ्तार, महिला की मदद से राहगीरों को ब्लैकमेल कर करते थे अवैध वसूली, टैक्सी में पुरुषों के साथ बैठकर छेड़खानी का आरोप लगाकर वसूली का चलाते थे गैंग, थाना 39 क्षेत्र की सेक्टर 44 चौकी का मामला।

नोएडा पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी – करीब 3-4 दिन पहले कुछ लोगो ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर को सूचना दी कि थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 44 पुलिस चैकी क्षेत्रान्तर्गत कोई ऐसा गैंग प्रचलित है जिसमे एक लडकी सैक्टर 44 पुलिस चौकी क्षेत्र से जा रहे किसी व्यक्ति की कार को रूकवाकर उसकी कार मे बैठकर थोडी दूर चलकर ऐसी जगह उतरती थी। जहा सेक्टर 44 पुलिस चैकी की पीसीआर खडी होती है एवं उतरने के बाद वो लडकी पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियो से शिकायत करती थी कि उसके साथ ब्लात्कार हुआ है।

इस सूचना पर पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी उक्त लडकी एवं तथाकथित अभियुक्तो को चैकी पर लेकर आते थे जहां पर लडकी पक्ष की तरफ से कुछ प्राइवेट व्यक्ति आते थे तथाकथित अभियुक्त व्यक्तियो को ब्लेकमैलिंग कर चौकी इंचार्ज के माध्यम से फैसला करवाकर पैसे लेकर छुडवा दिया जाता था।

इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के द्वारा सेक्टर 44 पुलिस चौकी पर रंगे हाथ तीन आरक्षियो को 50 हजार रूपये लेते हुये गिरफ्तार किया गया है एवं सम्पूर्ण गैंग पूछताछ में उजागर हुआ है।

कुल 15 लोगो की गिरफ्तारी की गई है जिसमे चैकी इंचार्ज सेक्टर 44 सुनील शर्मा, तीन आरक्षी 1. मनोज, 2. अजयवीर, 3. देवेन्द्र, पीसीआर 50 के तीन प्राइवेट ड्राइवर व 02 महिलाओ की गिरफ्तारी शामिल है।

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस

यह भी देखे:-

एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा सुन्दर भाटी गैंग का गुर्गा, नोएडा में गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में ऐसे मारा गया राजस्थान का मोस्ट वांटेड कुख्यात 
दोस्त ने की दोस्त की हत्या
एसटीएफ और थाना सेक्टर 113 पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का इनामी डकैत, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी
वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर युवती से ठगी
अवैध हथियार और मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार
बिसरख पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 
ग्रेटर नोएडा के निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत
चपरासी के भरोसे घायलों को छोड़कर भागे डॉक्टर, हंगामा
शराब के ठेके से की लूट, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 14 चुराई गईं मोटरसाइकिल और हथियार बरामद
घर में घुसे डकैतों ने बुजुर्ग से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
सोशल मीडिया पर झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर किया ठगी व  रेप, पहुंचा हवालात 
डिजिटल करेंसी में निवेश का झांसा, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.70 लाख
थाना फेस 3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, हज़ारों की नकदी और ताश की गड्डी बरामद
बाइक व ऑटो की जोरदार भिड़त,बाइक सवार की मौत