निर्माणाधीनसाइट पर लूटपाट करने में विफल रहे बदमाश, गार्ड के लगे छर्रे

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कौश्ल्या वल्र्ड स्कूल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग पर कच्छा वनियान धारी गिरोह ने देर रात लूटपाट करने प्रयास किया । साईट पर तैनात रक्षाकर्मी ने बदमाशों के देखकर जब शोर मचाया तो बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर फायर कर दिया जिसके कारण गार्ड के छर्रे लग गए। गार्ड ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाई दो स्थित कौशल्या वल्र्ड स्कूल के पास बन रही पार्श्वनाथ की निर्माणाधीन बिल्डिंग की साइट पर देर रात दो बजे कुछ बदमाश बिल्डिंग में लूट के इरादे से घुसे थे। पुलिस ने अनुसार निर्माणाधीन बिल्डिंग की साइट पर हापुड निवासी दीपक बतौर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था। दीपक ने पुलिस को बताया कि बीती देर रात करीब दो बजे बिल्डिंग कच्छा बनियान धारी दो बदमाश के द्वारा पीछे से कुछ काटने की आवाज आई लेकिन दीपक ने पीछे जाकर आवाज दी लेकिन आवाज बंद हो गई। दीपक ने बताया कि आवाज शांत होने के बाद वो बीडी पीने लगा जिसके बाद पीछे से किसी ने उसका मुंह बंद कर दिया और चुप रहने की धमकी दी। दीपक ने बताया कि उसने बदमाश के कोहनी मारकर उस से पीछा छुडाया। बदमाश दीपक पर फायर कर भाग गए जिसके कारण गार्ड दीपक के हाथ पर छर्रे लग गए। दीपक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि निर्माणाधीन साइट पर कुछ बदमाशों ने घुसकर लूट का प्रयास किया और सुरक्षागार्ड की सक्रियता से बदमाश लूट की बारदात को अंजाम नहीं दे सके। इस मामले में पीडित की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

रिश्ते के खून का प्रयास करने वाले भाई गिरफ्तार
पिता-भाई के खून का बदला कृपाल की हत्या कर लिया, गिरफ्तार
निर्माणाधीन साइटों पर हाथ साफ करने वाले चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार
शौचालय के पास से ई -रिक्शा चोरी
अवैध मिट्टी खनन के आरोप में दो गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 9 चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद
लूटपाट और चोरी करने वाले सात बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर सुमित गिरफ्तार, 5 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल व अवैध चाकू बरा...
हत्या, लूट, धोखाधड़ी के मामले आठ साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी माजिद को एसटीएफ ने द...
वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने छात्रा से लाखों ठगे
बर्थडे पार्टी में केक के साथ मौत का खेल: दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
रिश्ते का कत्ल, पति निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शातिर चेन स्नैचर पुलिस एनकाउंटर में घायल , मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को लूटता था बदमाश
ग्रेटर नोएडा के इस मार्केट में बिक रहा था मिलावटी पनीर, मसाला पाउडर, प्रशासन ने किया नष्ट
नोएडा: गांजा तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 1.5 किलो गांजा बरामद
पुलिस एनकाउन्टर में घायल हुए दो बदमाश