शारदा अस्पताल के द्वारा स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रोजेक्ट आरोग्य का शुभारम्भ

शारदा अस्पताल ने गौतम बुद्ध नगर जिला तथा आस पास के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया | रोटरी क्लब के सहयोग से निर्मित ब्रेस्ट कैंसर जाँच मेमोग्राफी वैन को शारदा अस्पताल तथा रोटरी क्लब के अधिकारीयों द्वारा आज जनता के लिए रवाना कर दिया गया| इस अवसर पर शारदा अस्पताल के चेयरमैन पी के गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा की कैंसर एक ऐसा रोग है जो मध्य एवं निम्न वर्ग के परिवार को तोड़ देता है| ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में यह रोग बहुत देर से पता चलता है| सामन्यतया महिलाएं जाँच के लिए अस्पताल जाने से कतराती हैं तथा स्तन कैंसर का जाँच भी सभी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं होता | इस वैन के माध्यम से गांव गांव में अब ब्रैस्ट कैंसर का जाँच संभव हो सकेगा| श्री गुप्ता ने घोषणा किया की अगले तीन वर्षों में शारदा अस्पताल में कैंसर सम्बंधित उपचार के लिए तीन सौ बिस्तर उपलब्ध होगा |
रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ सुभाष जैन ने शारदा अस्पताल प्रबंधन को प्रोजेक्ट आरोग्य को आरम्भ करने के लिए चेयरमैन पी के गुप्ता तथा वाईस चेयरमैन वाई के गुप्ता को बधाई दिया| उन्होंने आशा जाहिर किया की शारदा अस्पताल के सुविधाओं को देखते हुए तथा इतने वरिष्ठ चिकित्सकों के उपलब्धता से इस इलाके में कैंसर के रोकथाम के क्षेत्र में विशेष कार्य होगा तथा इसके कारण असमयिक मृत्यु के दर को कम करने में मदद मिलेगा |
शारदा अस्पताल के मुख्य संचालन अधिकारी डॉ राजा दत्ता ने रोटरी क्लब 3012 को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया| उन्होंने कहा की हमारा अस्पताल हमेशा से क्षेत्रवासियों को उच्यस्तरीय सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है तथा जल्द ही कई अन्य सुविधाओं को हम क्षेत्र के जनता के लिए उपलब्ध कराएँगे| हम अपने चेयरमैन के सोच जिसके तहत वो क्षेत्र के लोगों को किफायती एवं विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं|
ब्रेस्ट कैंसर जाँच मेमोग्राफी वैन में सभी उच्य स्तर के उपकरणों से लैश है | इसमें दो स्तर का जाँच होगा, पहले यह ज्ञात किया जायेगा की इनको मेमोग्राफी का जरुरत है या नहीं तथा दूसरे स्तर पर सम्बंधित मरीज का मेमोग्राफी किया जायेगा | इसमें प्रशिक्षित महिला डॉक्टर तथा नर्स उपलब्ध रहेंगे | पंजीकरण के अतिरिक्त अन्य सभी जांचे फ्री होंगी | मेमोग्राफी के लिए कोई पैसा नहीं चार्ज किया जायेगा तथा गांव गांव में वैन को भेजा जायेगा जिसका सुचना ग्रामवासिओं को अख़बार तथा अन्य माध्यम से दिया जायेगा | यह कार्यक्रम रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के गवर्नर डॉ सुभाष जैन के मार्गदर्शन तथा रोटरी क्लब दिल्ली मोनार्च के प्रेजिडेंट नमन जैन के द्वारा किया जा रहा है जिसको शारदा अस्पताल द्वारा संचालित किया जायेगा |

यह भी देखे:-

सांसद  ने भेजी कोरोना जांच टीम, 122 लोगो ने कराई कोविड जांच
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में लगाया रक्तदान शिविर
शारदा अस्पताल में विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस मनाया, सीपीआर का दिया प्रशिक्षण
बिलासपुर में लगा कोरोना जांच शिविर,2लोग पोजेटिव
Corona Update : जानिए क्या है हाल, एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हज़ार के पार
मैक्स हॉस्पिटल ग्रेनो में फ्री कैंसर चेक-अप कैंप का हुआ आयोजन
नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में अब हो सकेगा किशोरियों का उपचार, स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात
नोवरा ने रखी पानी की नई पाइपलाइन की नींव , प्राधिकरण का जताया आभार
योग और स्वास्थ्य, काक चालन आसन : बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
कोरोना काल में प्राधिकरण नए अस्पताल व ऑक्सीजन प्लांट की करे स्थापना: एडवोकेट रविंद्र भाटी 
बिलासपुर के फलक लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर तकी ईमाम को किया गया सम्मानित
राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (GIMS) में तीन दिवसीय इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग संपन्न
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया गया...
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से न हों परेशान: यथार्थ हॉस्पिटल में विशेषज्ञों ने बताए बढ़ती उम्र में र...
कोरोना महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश