जानिए, किसकी लापरवाही से घंटों तड़पता रहा ट्रेन से गिरा घायल युवक

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नॉएडा के दादरी में रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां ट्रैन से गिरकर घायल हुए एक युवक को लाइन मैन ने 102 नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस की मदद से दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर करते हुए और दादरी रेलवे सुरक्षा बल को इसकी जानकारी दी। लेकिन जानकर मिलने के बाद भी रेलवे सुरक्षा बल पुलिस का कोई भी कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। जिसके घायल घंटो तड़पना पड़ा। इस बड़ी लापरवाही के चलते घायल युवक की जान भी जा सकती थी।

दादरी थाना क्षेत्र के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास बिहार से दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रैन में सवार दीपक झा अचानक चलती ट्रैन से गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। इसकी सूचना ट्रैन में सवार यात्रियों ने पास खड़े लाइन मैन को दी। लाइन मैन ने मानवता दिखाते हुए घायल दीपक को एम्बुलेंस की मदद से दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया और इसकी जानकारी दादरी रेलवे सुरक्षा बल को दी। घायल युवक की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। साथ ही घायल युवक की जानकारी दादरी रेलवे स्टेशन और रेलवे सुरक्षा बाल को दी, लेकिन सूचन मिलने के बाद भी आरपीएफ का कोई भी जवान घायल युवक की सुध लेने नहीं पहुंचा। जिसके चलते घायल युवक को घंटो अस्पताल में तड़पना पड़ा।

दादरी अस्पताल में तैनात डॉक्टर संजीव ने बताया की घायल युवक को रेलवे ट्रैकर अस्पताल लेकर आया था और उसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिय गया था। आरोप है कि जानकारी देने के बाद दादरी रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपीएफ सीमा विवाद के चलते एक दूसरे पर पल्ला झड़ते रहे। कोई भी अस्पताल नहीं आया और घायल मरीज को एम्बुलेंस से लाइन मैन के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। — रिपोर्ट वक़ार अहमद GRENONEWS

यह भी देखे:-

कारगिल दिवस पर सावित्री बाई की छात्राओं ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शहीद की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट को मिलेगा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आशीर्वाद
दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी लोक अदालतें निभा रहीं सकारात्मक भूमिका
भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम संगठन का बड़ा ऐलान: भूपेंद्र चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, ललित भाटी को म...
कंस्ट्रक्शन साईट पर हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर होगा 6 आरओबी का निर्माण
TEXTILE CONNECT - HR Summit & Excellence Awards 2024 में बोले केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह , क...
एनटीपीसी का स्थापना दिवस मनाया गया
पहली बार उत्तर प्रदेश में होगी प्रो वॉलीबॉल लीग, ग्रेटर नोएडा से होगा आगाज़
गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन, 112 शिकायतों में से 07 का हुआ मौके पर समाधान
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
अमृत महोत्सव के तहत दादरी में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक तेजपाल नागर ने की अगु...
सेमीकंडक्टर से लेकर टॉय पार्क तक: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यमुना प्राधिकरण की विकास योजनाओं की समीक्...
जीबीयू में त्रिदिवसीय विपस्सना कार्यशाला का समापन
सुनील नागर बने भाकीयू के जिला मीडिया प्रभारी