घर में सो रहे अधेड़ को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव लुहारली में घर पर सोते हुए अधेड उम्र के व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को नही दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव लुहारली निवासी कयूम खां बीते सोमवार की रात में अपने घर पर सोया था। रात में करीब एक बजे सोते हुए कयूम खां के पेट में अज्ञात बदमाश द्वारा गोली मार दी। लगने पर कयूम ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गया। शोर की आवाज सुनकर छत पर सो रहा कयूम खा के बेटा हामिद ने भी शोर मचा कर नीचे आया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गये। जब तक कयूम के पेट से काफी खून निकलने लगा। घायल अवस्था में दादरी के अस्पताल में लाया गया। जंहा से दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी रात में ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने आस पास के लोगो से मामले की पूछताछ की लेकिन कोई संतोष जनक जानकारी नही मिली।

प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तक घटना की तहरीर नही दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी देखे:-

एनसीआर में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा
एटा से फरार इनामी बदमाश दबोचा
अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, मिट्टी भरे हुए  ट्रैक्टर ट्राली जब्त, खनन माफिया फरार 
12 वीं के छात्र की पीट पीटकर हत्या , दूसरा घायल
वारदात : बदमाशों ने युवक को गोली मार बैग लूटा
गार्ड की पिटाई के बाद लूटी राइफल
होटल कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
जिम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की
चैन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, महिला ने दिखाई बहादुरी – लोगों संग मिलकर पकड़कर की बदमाशों की धुनाई
पुलिस के सामने गाडी छोड़ भागे बदमाश
बादलपुर पुलिस ने घरेलू सिलिंडर चोरी करते  एक को किया गिरफ्तार 
मानसिक तनाव में आकर चार लोगों ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध अवस्था में मौत
न दी खाते की जानकारी, न बताया ओटीपी, खाते से उड़ गए लाखों की रकम
नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2.50 करोड़ के मोबाइल व हथियार समेत 3 गिरफ्तार
टैक्सी ड्राइवर के भेष में शातिर लूटेरा, बेख़ौफ़ होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहा था गाड़ी, सनसनीख...
नोएडा : खाकी वर्दी हुई दागदार , चौकी इंचार्ज, 3 पुलिसकर्मी समेत 15 गिरफ्तार