माह-ए-रमजान अलविदा : मुल्क की खुशहाली व अमन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

ग्रेटर नोएडा। पाक माह रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज के लिए शहर भर की मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ी। आसपास के कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने शहर आए थे। रोजेदारों ने अलविदा की नमाज पढ़ी और मुल्क की खुशहाली व अमन के लिए दुआएं की। नमाज के बाद लोग ईद की तैयारी में जुट गए। ईद के मद्देनजर बाजारों की रौनक भी बढ़ गयी है।सुबह से ही रोजेदार नमाज की तैयारियों में लगे थे। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी ने गुस्ल किया। साफ-सुथरे कपड़े पहने, इत्र लगाया और मस्जिदों की ओर रुख किया। बिलासपुर दनकौर सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जेवर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।
नमाजियों की भीड़ को देखते हुए मस्जिद के इंतेजामिया कमेटी ने विशेष व्यवस्था की थी। अंदर जगह नहीं मिली तो बहुत से लोगों ने मस्जिद के बाहर नमाज अदा की। आसपास के कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग अलविदा की नमाज अदा करने आए थे। नमाज के पहले तकरीर में मौलाना इल्यास ने रमजान की फजीलत, नमाज, सदका ए फित्र, शब-ए-कद्र व जकात पर रोशनी डाली। मस्जिदों के आसपास सफाई व चूना छिड़काव किया गया था।-
———————-

जरूर पूरी होती है दुआ

यूं तो जुमे की नमाज पूरे साल ही खास होती है, लेकिन रमजान माह का आखिरी जुमा अलविदा सबसे खास होता है। ऐसा माना जाता है अलविदा की नमाज में साफ दिल से जो भी दुआ की जाती है वह जरूर पूरी होती है। कुछ लोग अलविदा का पूरा दिन कुरान पढऩे में बीता देते हैं।

यह भी देखे:-

श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा करते आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज 
विजय दशमी (दशहरा), दशहरा अथवा विजयादशमी , पर्व क्यों मनाया जाता है ? बता रहे हैं ऋषि वशिष्ठ
कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
जी.बी.यू. में बुद्ध पूर्णिमा समारोह सम्पन्न
कल का पंचांग, 17 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महा छठ पूजा पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, विभिन्न घाटों पर की श्रद्धाल...
आज का पंचांग, 5 दिसंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
हर्षोल्लास से मनाया गया नववर्ष उत्सव
कल का पंचांग, 5 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आर्य दीप इंटर कॉलेज मकोड़ा मे शुरू हुआ सामवेद पारायण महायज्ञ
आज का पंचांग , 4 अगस्त 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पांचांग, 28 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कालीबाड़ी ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से होगी दुर्गा पूजा, दिखेगी बंगाल की संस्कृति की झलक
कल का पंचांग, 1 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Guru Nanak Jayanti : देश मना रहा है नानक जी का जन्मोत्सव, जानें कौन थे सिख धर्म के पहले गुरु
साईं अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव