डमी मोबाइल से ठगने वाले दो गिरफ्तार

नोएडा। असली मोबाइल दिखाकर नकली मोबाइल फोन पकड़ाकर ठगी करने वाले दो बदमाशों को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ओमेंद्र यादव ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गुलजार व सहनवाज नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

ये दोनों गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के पसौडा गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से एक कीमती मोबाइल फोन व दो डमी मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे राहगीरों को कीमती असली फोन दिखाकर उसे सस्ते दर पर देने का लोभ देकर अपने जाल में फंसाते हैं। ग्राहक को असली की जगह नकली फोन थमाकर ये लोग ठगी करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने एनसीआर में डमी फोन पकड़ाकर ठगी करने की सैकड़ों वारदातें करनी स्वीकार की है।

यह भी देखे:-

इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश और सिपाही घायल
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जेवर कण्ड का वांटेड बावरिया, बहुत लम्बा है आपराधिक इतिहास
पुलिस मुठभेढ में फरार शातिर लुटेरा बंदूक व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार
स्टेट लेवल का क्रिकेटर चला रहा था फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज:नोएडा एसटीएफ ने 3 को पकड़ा, VIOP CALL को लो...
दादरी में गोली मारकर हत्या
जारचा पुलिस ने 60 हजार के इनामी गैंग को दबोचा, गौकशी में लिप्त अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : इन 8 गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
डेढ़ महीने से लापता युवक का मिला शव
तंत्र मंत्र विद्या से इलाज का झांसा देकर करोड़ों रूपए ऐंठे , आरोपी तांत्रिक और एक महिला समेत चार ग...
चैन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, महिला ने दिखाई बहादुरी – लोगों संग मिलकर पकड़कर की बदमाशों की धुनाई
गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव की का परिणाम कल , सभी तैयारियां पूरी विजय जुलूस पर लगा प्रतिबन्ध
कस्टडी से फरार हुआ लुटेरा राका पुलिस एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार
मिट्टी के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत
NOIDA STF ने पकड़ा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे करते थे ठगी , पढ़ें पूरी खबर
सनसनी : अंसल प्लाजा में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस