जिम ट्रेनर साजन के परिजनों ने फिर रोका ट्रैफिक, मंगलवार को हुई थी साजन की हत्या

नोएडा। बीते मंगलवार को सलारपुर गांव में रहने वाले जिम ट्रेनर साजन भाटी की हुई हत्या के मामले में वांछित आठ बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित उसके परिजनों ने आज सुबह को सलारपुर यू-टर्न पर जाम लगा दिया। इसके चलते नोएडा व ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले लोग चार घंटे तक जाम में फंसे रहे।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रट महेंदर कुमार सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।

इस मामले में कल थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आमिद व प्रदीप नामक दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो पिस्टल व एक कार बरामद की है। मृतक के परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। मृतक के परिजन निमी ने बताया कि साजन की हत्या ने वांछित अन्य लोगों को पुलिस बचा रही है। पुलिस ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है। उन्हें भी आनन-फानन में जेल भेज दिया। पुलिस के इस खुलासे से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हैं।

मृतक के पिता गजराज भाटी ने मांग की है कि इस हत्या में जितने लोग नामित हैं उन सभी की गिरफ्तारी हो। सलारपुर यू-टर्न के पास मेन रोड दादरी पर परिजनों द्वारा जाम लगाये जाने के कारण वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जब एक दरोगा ने एक व्यक्ति को खींचकर सड़क के किनारे कर दिया तो धरना दे रहे लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस के साथ नोकझोक करने लगे। परिजनों ने आॅटो रिक्शा सड़क पर आड़े तिरछे लगाकर टैªफिक रोक दिया। मालूम हो कि सलारपुर गांव में रहने वाले साजन भाटी की मंगलवार की रात को करीब 10 लोगों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी थी। तब से ही मृतक के परिजन आक्रोशित हैं। इस मामले में 7 दिन के अंदर उन्होंने तीन बार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है।

यह भी देखे:-

नोएडा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान मे हुआ भूमि पूजन, श्री राम लीला की तैयारी शुरू
चेरी काउंटी में साइबर अपराधों पर कार्यशाला का आयोजन
अब आप भी खोल सकते हैं सीएनजी स्‍टेशन, जानिए नई गाइडलाइन
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...
पांचवी मंजिल से गिरी 90  वर्षीया महिला मौत 
बिजली संकट : कोयले की कमी को सरकार ने बताया गलत, अंधेरे में नहीं डूबेगा देश
नोएडा में जल्द होगा नया हेलीपोर्ट , जुड़ सकेंगे पर्यटन व धार्मिक स्थल, कामकाज शुरू
बच्ची की आग में झुलस कर मौत
पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा -पीएम मोदी , लॉन्च किया जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप
लखनऊ : विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, सपा ने कसी कमर
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत द्वारा एनटीपीसी दादरी का अवलोकन
नोइडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में नए म्यूजिक लैब और म्यूजिक इनक्यूबेटर का भव्य उद्घाटन
नोएडा एक्सप्रेसवे : आगे निकलने की होड़ ने ली कार सवार  युवक की जान , देखें वीडियो
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित