आईआईएमटी ने सीबीएससी बोर्ड की हाईस्‍कूल और बारहवीं के प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्‍मानित

ग्रेटर नोएडा : आईआईएमटी कॉलेज समूह द्वारा सीबीएससी बोर्ड की हाईस्‍कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्‍त करने वाले 47 स्‍कूलों के 472 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त, गौतम बुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया । इस मौके पर छात्रों के अभिभावक भी मौजूद थे ।
एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बच्चों से कहा कि आप को यह सफलता बहुत मेहनत से मिली है इसको सही दिशा दे और आगे भी और मेहनत करें जिससे समाज और देश के लिये आप कुछ कर सकें। उन्‍होने छात्र-छात्राओं को माता पिता , गुरूजनो , महिलाओं और सैनिकों का हमेशा सम्‍मान करने की नसीहत दी। उन्‍होंने कहा कि आप हमेंशा अनुसाशन में रहे । अनुशासन में रहकर आप कुछ भी कर सकते हैं। उन्‍होने छात्र-छात्राओं से कहा लिखना,पढना और सीखना कभी मत छोडिये।

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने छात्रों को मेहनत एवं कठिन परिश्रम करने की सलाह दी । उन्‍होंने कहा कि अगर आप किसी कार्य को करने के लिये सच्‍चे मन से ठान लेते हैं तो उससे आप को जो उर्जा मिलती है उससे आप कोई भी कार्य कर सकते हैं।

आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा में अच्‍छे अंक लाने वाले सभी बच्‍चे बधाई के पात्र हैं। उनकी मेहनत एवं कठिन परिश्रम का परिणाम उनको प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के संयोजक कॉलेज समूह के डीन डॉ. एस एन मिश्रा ने बताया कि मेधावी बच्चों को प्रोत्‍साहित करने के लिये इस सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया, सीबीएससी बोर्ड में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले बुलंदशहर,सिंकद्राबाद, खुर्जा ,दादरी , नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा आदि के 47 स्कूलों के 472 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही इन सभी स्कूलों के प्राधानाचार्यों को भी सम्‍मानित किया गया। आईआईएमटी कालेज ऑफ पोलिटेक्नीटक के निदेशक उमेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्‍वागत किया और कार्यक्रम में आने के लिये सभी का धन्‍यवाद किया।

यह भी देखे:-

गलगोटिया कॉलेज की पूर्व छात्रा अरीबा सगीर ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक किया, सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया न...
एकेटीयू की मेरिट लिस्ट में जीएनआइओटी ग्रुप के छात्रों ने नाम रोशन किया
शारदा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर पहुंचा हिंदुस्तान, पीएम ने कहा- ये विकसित भारत का क्षण
रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 
आई आई एम टी कॉलेज :  वर्चुअल URJA2K21(ऑनलाइन खेल प्रतियोगिता) का आयोजन
जी.एन.आई.ओ.टी. में मची फ्रेशर्स पार्टी की धूम, अनामिका बनी मिस फ्रेशर तो उत्तम आदित्य मिस्टर फ्रेशर
प्रियांशी व अनन्या अग्रवाल बनी एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की टॉपर
वनस्थली पब्लिक स्कूल ने एक अलग अंदाज में मनाया विश्व विज्ञान  दिवस 
कोरोना वायरस: 'डेल्टा' ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली से भेजे गए 80 फीसदी नमूनों में मिला ये घातक वैरिएंट
गलगोटिया विश्विद्यालय : अन्वेषण 2024 में छात्र अनुसंधान सम्मेलन का शुभारंभ, डॉ. दिनेश शर्मा ने भारत...
शारदा विश्वविधालय में धूमधाम से मन गणतंत्र दिवस समारोह, पांच गाँव गोद लेने की घोषणा
जीबीयू परिवार ने चांद्रायन-३ का चंद्रमा की सतह पर उतरने का साक्षी बना
गलगोटियास विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक द्वारा आयोजित दो दिवसीय पॉलिटेक्निक चैम्पियनशिप -लीग का समापन
आईआईएमटी कॉलेज समूह में मना 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
निर्धन छात्रों की मदद के लिए हमेशा तत्पर"ब्रैन्ज़टोर्म" ने बांटी छात्रवृत्ति