पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने ली दोस्त की जान !

ग्रेटर नोएडा। यहाँ के इकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र के सैनी गांव में दोस्त द्वारा हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उधार के रुपये मांगने पर चार दोस्तों ने मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया । हत्या करने के बाद आरोपी दोस्तों ने युवक के शव को गंग नहर में फेंक दिया। थाना ईकोटेक तीन पुलिस ने आज शव की बरामदगी हिरनौटी नाहर बुलंदशहर से बरामद किया है। इस मामले में मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सैनी में रहने वाले मोहित नागर ने उसी गांव के रहने वाले अपने एक दोस्त को 3 लाख रुपये तथा दूसरे को 7 लाख रुपये उधार दिए थे। मोहित इन लोगों से बार-बार अपने पैसे मांग रहा था। पैसे देने में असमर्थ रहने पर दोनों ने अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर 3 दिन पूर्व मोहित नागर को अपने साथ, घर से बुलाकर ले गए। सीओ ने बताया कि तीनों ने थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर के पास मोहित को गोली मार दी, तथा उसके शव को गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान चारों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 3 दिन पूर्व मोहित की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर खून से सनी मिट्टी मिली । जिसके बाद शव की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया । पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

यह भी देखे:-

महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से 1 मई तक होगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बं...
बुजुर्ग महिला के हत्यारोपी गिरफ्तार 
वर्चुअल मोड पर आयोजित दूसरे आईएचजीएफ टेक्सटाइल मेले का सफल समापन
कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मिलने वाली मदद को लेकर SC में सुनवाई
रेमदेसीविर इंजेक्शन ब्लैक करता हुआ एक गिरफ्तार, 105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन, 1 लाख 54 हज़ार कैश बर...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न
जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सत्र का आयोजन
ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश में लगा नाइट कर्फ्यू
एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
ऑक्सीजन के लिए मोदीनगर से मेरठ तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 75 मरीजों की बची जान
समाजवादी पार्टी ने मनाया सुभाष चन्द्र बोस की जयंती
Covid-19: कोरोना के मुश्किल भरे दौर में दिल्ली पुलिस बनी 'देवदूत', खबर पढ़कर आप भी करेंगे तारीफ
ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जगत फार्म मार्केट का लिया ज...
किसानों की आड में, अपने राजनैतिक स्वार्थ और नेतागिरी चमकाने में लगे हुये हैं लोग : धीरेन्द्र सिंह
चुनाव 2024: बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, न NDA न INDIA, मायावती का बड़ा एलान
कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी तरह की देनदारियों से संरक्षण चाहती है SII, सूत्रों ने दी जानकारी