उम्मीद एक सामाजिक संस्था – तम्बाकू से होने वाले खतरे के बारे में बताया , दिलाई शपथ

ग्रेटर नोएडा : गुरुवार को “उम्मीद एक सामाजिक संस्था” ने संत विनोवा भावे इंटर कॉलेज, वैदपुरा में बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक किया. गौरतलब है कि “उम्मीद एक सामाजिक संस्था” पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र में कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता फैला रही है . इसी अभियान के तहत वैदपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया .

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुरेश नागर ने बताया कि तम्बाकू और धूम्रपान का सेवन करने से कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं वहीं इससे मरने वालों की संख्या प्रतिवर्ष लाखों में पहुँच गई है . उन्होंने बताया लाखों परिवार कैंसर की वजह से आर्थिक और मानसिक रूप से टूट जाते हैं , इसके सेवन से अचानक मृत्यु का खतरा भी तीन गुना बढ़ जाता है . मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण तम्बाकू ही होता है. विश्व में लगभग 6 सेकंड में एक मौत कैंसर के कारण ही होती है . 55 सौ युवाओं को प्रतिदिन तम्बाकू के सेवन की लत लग जाती है. डॉक्टर नागर ने कैंसर से बचाव रूपी कारणों के बारे में बताया कि हमें तम्बाकू, धूम्रपान तथा नशे की गतिविधियों से हमेशा दूर रहना चाहिए. इसे छोड़ने के लिए हमें मानसिक रूप से मजबूत होने की कोशिश करनी चाहिए. स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह और शिक्षकों की उपस्थिति में हजारों विद्यार्थियों को तम्बाकू और धूम्रपान एवं नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई .

यह भी देखे:-

हिमाचल : तो जनता ने भुला दिया कोरोना का कहर? आज होटल नही मिल रहे कल हॉस्पिटल नही मिलेगा
सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में गई छात्र की जान, ट्रैक्टर स्टंट बना मौत की वजह
DATA STORY: दुनियाभर में प्रति व्यक्ति हर साल चार पेड़ हो रहे हैं कम, भारत का यह है हाल
किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम, मनोरमा ने जीता रज...
हवाई यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच से मिल सकती है छूट- पुरी, जाने क्यों
UP Board Exam 2021: 8 मई से शुरू हो सकती हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जल्द जारी होगी डेटशीट
ममता का केंद्र पर बड़ा आरोप , कहा- केवल चुनाव के समय एलपीजी और पेट्रोल के दाम कम करती है भाजपा
अब बनारस के घाट नोएडा की सड़कों पे देखिये
Siam ने Sustainable Circularity पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, भारतीय गतिशीलता संदर्भ में ...
गणतंत्र दिवस पर नरेंद्र भूषण, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का संदेश
यूपी: कल्याण सिंह की हालत में सुधार
दिल्ली : 10 दिन में ग्रे लाइन पर दौड़ने लगेगी मेट्रो, तैयारियां अंतिम दौर में
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा दिनेश उर्फ़ दिन्ने बावरिया , सैकड़ों आपराधिक वारदातों को दे चूका है अंजाम 
शहर हो गए ख़ाली प्यारे, अब शहर कौन बनाएगा : राजेश मिश्रा
किसान दिवस का आयोजन 15 अक्टूबर को लुहारली दादरी में
वाराणसी एयरपोर्ट में कोरोना: विस्तारा एयरलाइंस के चार कर्मचारी पॉजिटिव, जिले में 3000 से ज्यादा एक्ट...