नाले पर बना पुल दे रहा है मौत को दावत, पढें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा: शहर के पी 3 सेक्टर में स्थित नाले पर बने पुल पर आए दिनों हादसे हो रहे हैं। समाजसेवी हरेन्द्र भाटी ने बताया सरकारी तंत्र तब जागता है जब कोई हादसा हो जाता है । इसका ताज़ा उदाहरण देख लीजिए आज सुबह इस नाले मे एक केंटर गिर गयी।

इस पुराने, लो हाइट और नैरो पुल में कोई अच्छाई नहीं है । बस खामियां ही खामियां हैं ।

संभवतः ये पुल ग्रेटर नोएडा की स्थापना के समय बना होगा । उस समय इस सड़क पर इतना यातायात नहीं होगा । अब ये सड़क दिल्ली और नोएडा से जोड़ने वाली व्यस्ततम सड़कों में से एक है । ग्रेटर नोएडा के पूर्वोत्तर के सभी सेक्टर, इसी पुल के माध्यम से, एक्सप्रेस वे होते हुए, सीधे दिल्ली, नोएडा और आगरा से जुड़े हुए हैं । इस पुल की कुछ खामियां –

√ ये पुल बहुत ही सकरा है ।
√ इस पुल पर पैदल यात्रियों के लिए कोई भी पथ नहीं है ।
√ पुल से ही सटी, हुई ऐन आर आई को जाती, एक सर्विस लेन है जो सदैव ही उल्टी दिशा में चलने वाले दुःसाहसी लोगों को आकर्षित करती है ।
√ पुल की रेलिंग बहुत ही कमज़ोर व नीची है ।
√ इस पुल पर गाड़ी धीमी चलाने, उल्टी दिशा में न चलने, पैदल/सायकल यात्रियों को वरीयता व सम्मान देने जैसी कोई भी सलाह-पट्टियां नहीं लगी हुई हैं ।

हरेन्द्र भाटी ने मांग की है कि इस पुल का नव-निर्माण करा कर कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही रोक लें । पहले भी इस स्थान पर कई हादसे हो चुके हैं । लोगों की जान अब आपके ही हाथ में है ।

यह भी देखे:-

"नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट" तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी
रेडियोलॉजी के नवीनतम उपचारों से रूबरू कराया ,शारदा अस्पताल में जुटे रेडियोलॉजी के दिग्गज, गंभीर बीमा...
ग्रेटर नोएडा : "एक शाम उदयप्रताप सिंह के नाम " कार्यक्रम कल शुक्रवार को
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
कैलाश इंस्टीट्यूट में संविधान दिवस का सफल आयोजन
गौतमबुद्ध नगर लो.स चुनाव, जानिए किस पार्टी ने बदला अपना प्रत्याशी, आप ने किसे मैदान में उतारा
जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी समेत महत्वपूर्ण योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: राकेश कुमार सिंह ने संभाला यमु...
वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर FAKE NEWS चलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, बोले- ये कुछ भी चला रह...
ग्रेटर नोएडा : डीएम और किसानों के बीच बैठक सफल , जानिए क्या हुआ फैसला
ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टरों में रोड, स्ट्रीट लाइट व पानी की समस्या जल्द होगी दूर
एनडीए में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल - केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
ग्रेटर नोएडा में मॉल, कॉम्प्लेक्स व होटल बनाने का एक और मौका
जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को हफ्ते भर में ही निपटाएं : सीईओ ऋतु माहेश्वरी
ग्रेटर नोएडा में लावणी द्वारा "हाट दिवाली फेस्ट" 29 सितम्बर से
पुलिस मुठभेढ में फरार शातिर लुटेरा बंदूक व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार
श्री रामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भोले शंकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य के लिये किया भूमि पूजन