जुनैदपुर गांव में शहीद दरियाव सिंह नागर की मनाई गई पुण्यतिथि
ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर: भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में विशेष योगदान देने वाले जुनेदपुर निवासी शहीद दरियाव सिंह नागर को उनकी पुण्यतिथि पर मंगलवार को जुनेदपुर स्थित शहीद दरियाव सिंह नागर चौक पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया व प्रसाद वितरण किया गया।
शहीद दरियाव सिंह युवा समिति के सरंक्षक मुन्नीलाल नागर ने बताया कि 1857 ई की क्रांति में शहीद दरियाव सिंह नागर का काफी उल्लेखनीय योगदान रहा।
उन्होंने सिकंदराबाद क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजी हुकूमत की चूले हिला दी थी।उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सैकड़ो अंग्रेजो को मौत के घाट उतारा था। उन्हें 14 मई 1857 को बुलंदशहर के काले आम पर फांसी दी गयी थी।
ग्राम प्रधान सुनील नागर ने बताया कि जुनेदपुर निवासी शहीद दरियाव सिंह काफी अच्छे परिवार से थे। उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किये बिना अंग्रेजो के कई बार दांत खट्टे किये। बुजुर्ग बताते है कि शहीद दरियाव सिंह नागर द्वारा अंग्रेजो से खेतो में हल भी चलवाया गया था।सुनील नागर ने कहा कि जिला प्रशासन को उनकी स्मृति में पार्क का निर्माण कराकर उनकी तस्वीर की स्थापना करानी चाहिए।जिससे आने वाली पीढ़िया उनकी शौरगाथा से रूबरू हो सके।
इस दौरान मा. दिनेश नागर, धनपाल मास्टर,इंद्रजीत नागर, राकेश नागर,रणपाल नागर, रमेश नागर,मोहित नागर, भोला, मनोज शर्मा, रितिक नागर,सुभाष नागर,कलवा,आदेश नागर आदि लोग मौजूद रहे।