एसटीएफ नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़ा एक लाख का फरार ईनामी बावरिया

ग्रेटर नोएडा: यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट ने फरार चल रहे 1 लाख के इनामी बावरिया राज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सी ओ एस डी एल नोएडा यूनिट राजकुमार मिश्रा ने बताया —

बीती रात *एसटीएफ उ0प्र0* को घुमन्तू बावरिया गिरोह के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उस समय एक और बड़ी सफलता हाथ लगी जब एसटीफ की नॉएडा यूनिट को *एक लाख रूपये के इनामी बावरिया सूरज पुत्र करूवा@राजेंद्र निवासी हेली मंडी, जतौलि, थाना पटौदी गुड़गाँव हरियाणा* को थाना फ़ेज़ 2 अंतर्गत बाद मुठभेड़ गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। मौके से इस अपराधी के पास से 1 तमंचा 315 बोर , कारतूस और एक मोटरसाइकल बरामद हुई है।

दिनांक 5-5-19 को एसटीफ के साथ थाना सूरजपुर अंतर्गत हुई मुठभेड़ में 1 लाख का ईनामी बिजवा घायल हो गया था और पकड़ा गया था जबकि सूरज मौक़े से भाग निकला था। । सूरज उसी घुमन्तू बावरिया अपराधिक गिरोह का सदस्य है जिस गिरोह के द्वारा वर्ष 2017 में जनपद गोंडा में सनसनीख़ेज़ बैंक डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया था जिसमें सूरज , बिजवा , समय सिंह और उसके गैंग के लोगों द्वारा गोंडा में बैंक के गार्ड की गोली मारकर हत्या करके 50 लाख से अधिक कैश लूट लिया था।

इसके अतिरिक्त सूरज थाना सूरजपुर से भी 307 आई॰पी॰सी॰ के मुक़दमे में वांछित चल रहा था।

यह भी देखे:-

अवैध हथियार समेत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
दिन में प्रिंटिंग प्रेस में काम,  रात में करते थे लूट , सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 
टोटका के शक में दादी की बहन को गोली मारने वाला गिरफ्तार
एलईडी स्ट्रिप लाइटिंग से सजेंगी ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कें
किडनी  ट्रांसप्लांट मामले में वांटेड दो बांग्लादेश गिरफ्तार 
महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार  
हर्ष फायरिंग ने ली मासूम की जान: बग्घी से चली गोली बच्चे के सिर के आर-पार, आरोपी फरार
नोएडा में दारोगा की पिटाई का VIDEO वायरल :दबंगों ने जमकर बरसाए थप्पड़, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की...
नशे के सौदागरों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
ठग गिरोह का पर्दाफाश: व्यापारियों को नोट बदलने का लालच देकर ₹10 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर ट्राली जब्त, एक गिरफ्तार
बीमा के करोड़ों की रकम हड़पने की साजिश का पर्दाफाश , पढ़ें पूरी खबर
जारचा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
तीन मुक़दमे में वांटेड पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश 
भूखंड हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़: दनकौर पुलिस ने दो शातिर ठगों को दिल्ली से दबोचा, अधिवक्ता समेत ...
बिल्लू दुजाना गैंग का सदस्य गिरफ्तार, अवैध तमंचा कारतूस बरामद