सीबीएसई 10 वीं के नतीजे घोषित , एक साथ 13 बच्चे हुए टॉप

CBSE 10 Result 2019 वेबसाइट पर जारी.

नई दिल्ली: सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा के नतीजे (CBSE Class 10 Result) आज घोषित कर दिया।नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज दोपहर 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस साल 18 लाख छात्रों में से 91.1% ने परीक्षा में सफलता हासिल की। 10वीं के नतीजों में 5 साल से चल रहा गिरावट का दौर थम गया। 2018 के मुकाबले इस साल रिजल्ट में 5 फीसदी का सुधार आया है। त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे ज्यादा 99.85% छात्र पास हुए। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च तक चली थी।

13 टॉपर्स में 7 लड़के, 6 लड़कियां

13 टॉपर्स ने 500 में से 499 अंक हासिल किए। इनमें 7 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं। सिद्धांत पेंगोरिया, दिव्यांश वाधवा, योगेश कुमार गुप्ता, अंकुर मिश्रा, वत्सल वार्ष्णेय, आर्यन झा, इश मदन, मान्या, तारु जैन, भावना एन शिवादास, दिवजोत कौर जग्गी, अपूर्वा जैन और शिवानी लाठ ने यह उपलब्धि हासिल की।
cbse 10th topper list

परीक्षा के 38 दिन बाद नतीजे घोषित

सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षाएं होने के 38 दिन के बाद रिजल्ट जारी कर दिए। पिछली बार परीक्षा खत्म होने के 55 दिन बाद नतीजे जारी किए गए थे। इस साल बोर्ड ने 12वीं के नतीजे परीक्षा खत्म होने के रिकॉर्ड 28 दिन बाद जारी कर दिए जबकि पिछले साल 12वीं के नतीजे 42 दिन बाद जारी किए गए थे।

काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन शुरू की

सीबीएसई ने रिजल्ट के बाद छात्रों की काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन शुरू की। जिन छात्रों को रिजल्ट के संबंध में सवाल पूछने हैं, वे सीबीएसई के प्रशिक्षित स्टाफ से 1800118004 नंबर पर बात कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन 16 मई तक सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहेगी।

डिजिटल लॉकर में भी मिलेगी मार्कशीट

सीबीएसई 10वीं की मार्कशीट को डिजिटल लॉकर में भी उपलब्ध कराएगा। छात्र https://digilocker.gov.in पर ‘परिणाम मंजूषा’ सुविधा पर क्लिक करके अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे और शेयर भी कर सकेंगे। बोर्ड 2016 से ये सुविधा दे रहा है।

ऐसे देखें रिजल्ट

सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज ओपन होगा।
नए पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

यह भी देखे:-

एस्टर पब्लिक स्कूल में ‘खसरा और रूबेला' टीकाकरण पर संगोष्ठी
यूपी : आज जारी हो सकती है शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की सूची
Tokyo Olympics 2020 India Live : आज के मुक़ाबले, खिलाड़ी आजमाएंगे दांव
मेहंदी लगाने वालों हाथों ने जीता शूटिंग का खिताब
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर को हुई भारी परेशानी
महिला उन्नति संस्था की पहल: दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने की अपील
गाजियाबाद में अवैध दूतावास का भंडाफोड़, यूपी एसटीफ नोएडा ने फर्जी एम्बेसडर हर्षवर्धन जैन को किया गिर...
लोक अदालत शिवर में शारदा विश्विद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता।
यूपी : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 27426 नए मामले, लखनऊ में 6598 केस, 103 मरीजों की मौत
शारदा विश्वविधालय के छात्र रोहन को पैतीस सौ किलोमीटर की सद्धभावना यात्रा के लिए रवाना
अहमदाबाद पीएम आज सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित,सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिन प...
किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज, रिठौरी के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह
समाजवादी पार्टी नेता के हत्यारोपी गिरफ्तार
भोपाल : हमीदिया अस्पताल से 800 से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, मामले की जांच शुरू
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का भजन कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में 3 सिंतबर को
आईजीसी 2018 शिविर : बालक वर्ग में कामेश गुप्ता व बालिका वर्ग में शमा परवीन बने बेस्ट कैडेट्स