जांबाज दरोगा को एसएसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र , सामाजिक संगठन ने किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। जान पर खेलकर बड़ा हादसा होने से बचाने वाले जांबाज दरोगा व बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश दीक्षित को आज एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सम्मानित किया। वहीं सामाजिक संगठन करप्शन फ्री इण्डिया के जिला सरंक्षक संजय भैया के नेतृत्व में अखिलेश दीक्षित के अदम्य साहस के लिए उन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि शुक्रवार को बिलासपुर कस्बे में एक मकान में आग लगने पर बिलासपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश दीक्षित द्वारा जलती हुई आग में कूदकर गैस सिलेंडर व अन्य ज्वलनशील पदार्थ घर से बाहर निकालकर बड़ा हादसा होने से बचाया।

जतन सिंह भाटी ने बताया कि इस तरह से अपनी जान पर खेलकर कार्य करने वाले अखिलेश दीक्षित ने बहुत ही कार्यकुशलता व हिम्मत का परिचय दिया।जिसके कि आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा उन्हें ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला सरंक्षक संजय भैया,संस्थापक सदस्य आलोक नागर, जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर, जतन भाटी,बृजेश भाटी, प्रेम प्रधान, अभिषेक टाइगर,शैलेन्द्र भाटी,अरुण नागर,धीरज प्रधान,जीत सिंह,राहुल भाटी,प्रिंस टाइगर,रवि भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

उपले टूट जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत
GNIOT MBA संस्थान में "उद्यम मंथन आइडियाथॉन" प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
आठ साल में सबसे बड़ी घुसपैठ, आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो भी उतारे
जूते की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लेकर शराब बेचने वाले तीन सेल्समैन गिरफ्तार
Google Logo History : गूगल ने मनाया 25वां जन्मदिन, जानें गूगल का इतिहास
कोरोना अभी गया नही है पड़ सकता है अपनों को खोना , बरतें सावधानी
व्यापारियों का शोषण कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार - कृष्ण नागर
बच्चों में आत्मविश्वास और आभार का संचार कर रही है ईएमसीटी: "Unlock the Genius in You" सत्र का आयोजन
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा और सिल्वर सिटी-2 आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया "एक पौधा मां के नाम" अभिय...
दर्दनाक सड़क हादसा : माँ के सामने उसके दो मासूमों ने दम तोड़ा
जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, किया मॉक ड्रिल
COVID 19 केयर फंड में हिन्दू युवा वाहिनी ने सहयोग किया
INDIA Alliance Meeting: INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में संपन्न, जल्द ही तय होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूल
वैदिक दृष्टिकोण से महिला सशक्तिकरण पर बल: शारदा विश्वविद्यालय में रेणुका गोस्वामी का प्रेरणादायक प्र...
कोहरे का कोहराम : अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो की मौत