बिसरख बिसरख व सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दो जगहों पर शराब की तस्करी के मामले दो शराब तस्करों को मय शराब के गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध 84 पव्वे और 20 पेटी शराब बरामद किया हैं। वहीं बिसरख पुलिस ने दो शराब तस्करो को गिरफ्तार किया हैं इनके पास से पुलिस ने 194 पव्वे हरियाणा मार्का के बरामद किए।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा दो पर देर रात पुलिस जांच के दौरान एक व्यक्ति को पकडा जिसके पास से पुलिस ने हरियाणा मार्का 84 पव्वे बरामद किए। पुनिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी मंगल पुत्र चुन्नूराम निवासी छानी जिला हमीरपुर का रहने वाला हैं। इसके अलावा पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान यूनिटेक हैविटेट सोसाइटी के सामने से होडा कार सवार अमित पुत्र वेदपाल निवासी हरदोई को 20 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस ने अमित से पूछताछ में पता चला कि ये ग्रेटर नोएडा के बिरौडीं गांव में रहता हैं और हरियाणा से शराब की तस्करी किया करता था। इसके अलावा बिसरख पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब के साथ दो तस्करों को शुक्रवार रात पीर गोलचक्कर के समीप से गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान बिसरख के नया हैबतपुर गांव के रहने वाले राहुल व जयवीर के रूप में हुई है। दोनों के पास से 194 पव्वे हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रही निर्माणाधीन साइट पर काम करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को तस्कर हम रेट में शराब बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
