आईटीएस डेन्टल में एमडीएस के विद्यार्थियों का नया सत्र हुआ प्रारम्भ

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस डेंटल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर में एमडीएस प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया गया। आईटीएस द एजूकेशन ग्रुप के सचिव बी.के. अरोडा ने छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया और उन्हें आईटीएस परिवार का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का अपने मरीजों के प्रति व्यवहार शालीन होना चाहिए तथा छात्रों को चाहिए, आज के इस तनाव भरे परिवेश में हर लम्हें का वे आनन्द लें तथा इस पाठयक्रम को अपने जीवन का यादगार समय बनायें। नव प्रवेशित छात्रों को सम्बोधित करते हुए आईटीएस द एजूकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने कहा कि चिकित्सीय क्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और सेवा भावना की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रितू दुग्गल, प्रोफेसर डिपार्टमेन्ट ऑफ ऑर्थोडोन्टिक्स, एम्स दिल्ली, ने नव प्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए कहा कि एक सफल चिकित्सक बनने के लिए अनुशासन और सेवा भावना का जज्बा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्र भी गलती कर सकते हैं, परन्तु उन्हे अपनी गल्तिया छुपानी नहीं चाहिए, अपितु उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों का उद्देश्य अपने पाठ्यक्रम में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने का होना चाहिए, ताकि वह समाज के विकास मे योगदान कर सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की जरूरत समाज के हर प्रकार के लोगों को हर समय पड़ती है। नव प्रवेशित छात्रों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुए कहा कि देश के विकास की भागीदारी में चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनन्द अरोड़ा ने सभी नव प्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

यह भी देखे:-

पहलवान हत्याकांड में सुशील कुमार के 4 साथी गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
ग्रेटर नोएडा : धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत, 18 जून को होने वाले अधिवेशन में हो सकता है बडा फैसला
कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे
एलआईटी में संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन
लाठी -डंडे से हमला कर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, गैंग में तीन नाबालिग भी हैं शामिल
हस्तशिल्प निर्यात को प्रत्साहित करने पर ईपीसीएच की भूमिका सराहनीय - स्मृति ज़ुबेन ईरानी (केंद्रीय कपड...
LOCK DOWN का पालन कराने के लिए मुस्तैद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस, उलंघन करने वाले 54 गिफ्तार
आईआईए दिल्ली चैप्टर के उपाध्यक्ष बने मधुकर सहाय, 2000 से अधिक एमएसएमई को जोड़ चुके हैं बैंकिंग लाभ स...
Indian Railways: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा एलान, अपराध पर ऐसे लगेगी लगाम!
लॉकडाउन खुलते ही यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा एक की मौत चार घायल
भारत का प्रमुख खाद्य और पेय सामग्री और पैकेजिंग एक्सपो एफआई इंडिया और प्रोपैक इंडिया शुरू, वैश्विकखा...
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जीएलबीआईएमआर में एक दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला, राम जन्म से "अयोध्या " में दौड़ी ख़ुशी की लहर
भाजयूमो का वीरांगना प्रशिक्षण अभियान, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र व डीजीएम केके यादव सेवानिवृत्त