प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में 28 अप्रैल को हुई सेल्स मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने आज 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या कांड में मृतक की पत्नी भी शामिल है। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यह हत्या अवैध संबंधों के चलते सुपारी देकर कराई गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाले रूपेंद्र सिंह चंदेल की 28 अप्रैल की रात को उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना बिसरख पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर इस हत्याकांड में शामिल ओमबीर, मोनू व सुमित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल मृतक की पत्नी श्रीमती अमृता फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार ओमबीर ने पुलिस को बताया कि उसके व मृतक की पत्नी अमृता के बीच अवैध संबंध थे। कई बार कहने के बावजूद भी रूपेंद्र सिंह अमृता को तलाक नहीं दे रहा था। इसलिए ओमबीर ने गौर सिटी सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे के काम करने वाले सुमित व मोनू से बात किया। ओम्बीर ने दोनों को रूपेंद्र की हत्या के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी। एसएसपी ने बताया कि घटना वाले दिन रूपेंद्र अपने ऑफिस से घर आ रहा था, तभी बदमाशों ने उसे रुकवा लिया तथा उसको गोली मार दिया। उन्होंने बताया उक्त हत्याकांड के षड्यंत्र में मृतक की पत्नी अमृता भी शामिल है। वह फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

UPDATE: ग्रेटर नोएडा : पुलिस एकाउंटर में 50 हज़ार का ईनामी बदमाश ढेर, तीन बदमाश फरार
अजीत सिंह दौला समेत इन कांग्रेसी नेताओं ने रालोद का दामन थामा
भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : सीएम योगी
एचजीएच इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में अपने 10वें संस्करण की शुरूआत की
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप कल से, 15 देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
हत्या के विरोध में अट्टा गांव में किया गया कैंडल मार्च
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!
अब नॉन कोविड अस्पतालों में भी भर्ती होंगे संक्रमित
बेकाबू हुआ कोरोना: लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक नए मरीज, बीते 24 घंटे में ही 1.31 लाख केस, 800 से...
केंद्र सरकार की सख्ती के आगे झुका ट्विटर, कहा- नए आईटी नियम मानने को तैयार
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में शारदा विश्वविद्यालय के छात्र निकालेंगे कैंड...
सीबीएसई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, अब दो घंटे में देना होगा ...
जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों से मिले डीएम बी.एन. सिंह, क्या कहा- पढ़ें पूरी खबर
बंगलूरू में शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा एयरो इंडिया-2021 शो
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूट का सामान खरीदने वाला सुनार और एक लुटेरे की मां भी पकड़ी गई
श्री रामलीला कमेटी द्वारा गणेश वंदना से रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ, नारद मोह प्रसंग देख रोमांचित हुए...