रायन बना अंगूरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट अंडर-12 व 19 का विजेता

ग्रेटर नोएडा। अंगूरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट अंडर-12 और अंडर-19 का फाइनल मैच एस्टर पब्लिक स्कूल में खेला गया, जिसमे रायन की टीम दोनों मैच जीत लिया।

आज अंडर-12 के फाइन में खेलते हुए एस्टर की टीम से बैटिंग करते हुए क्रिशार्थ ने 31 गेंद में 3 चौके की मदद से 26 रन, नैतिक ने 10 गेंद में 12 रन, लक्ष्य ने 10 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 101 रन बनायी। रायन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्रेयांश ने 2 विकेट और आदित्य व वंश ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायन की तरफ से आदित्य ने 53 गेंद में 6 चौके की मदद से 37 रन, अमन ने 13 गेंद में 20 रन और तन्मय ने 24 गेंद में 20 रन बनाया। रायन की टीम 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 103 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एस्टर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विराट, कृषार्थ और सार्थक ने चार ओवर में एक-एक विकेट लिया। रायन के आदित्य को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

अंडर-19 में रायन इंण्टर नेशनल की तरफ से बैंटिगं करते हुए राजी ने 22 रन, शरन ने 21 रन और लुइस ने 19 रन का योगदान दिया रायन की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 103 रन बनाया। एस्टर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने 3 विकेट और पारसर ने 2 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्टर की टीम से निशांत ने 34 गेंद में 25 रन और रमन ने 33 गेंद में 28 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 18 ओवर में 73 रन बनाकर आउट हो गयी। रायन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अयान ने 4 ओवर में 4 विकेट, आर्यमान ने 3 ओवर में 3 विकेट और कुनाल ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिया। चार विकेट लेने पर अयान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस दौरान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट क्रिश अवाना अंडर-12 एस्टर व अंडर-19 अयान रायन स्कूल। बेस्ट बैट्समैन अमन रिजवान अंडर-12 रायन और अंडर-19 में शरन रायन स्कूल। बेस्ट गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा अंडर-12 एस्टर व हृतिक विष्ट अंडर-19 एस्टर पब्लिक स्कूल रहे।

यह भी देखे:-

चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
International Women's Day पर अमेज़न प्राइम ने की नई सीरीज़ की घोषणा, एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक सब ...
MSME को मजबूती देने के लिए IEA ने उठाई 7 अहम मांगें, ई-बिडिंग खत्म कर फ्रीहोल्ड प्लॉट देने की वकालत
जीपीएल 4 क्रिकेट टूर्नामेंट में सेकंड राउंड के दो मुकाबले खेले गए, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस से घिरता देख कुख्यात ने खुद को गोली से उड़ाया
यूपी चुनाव 2022: भाजपा का बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत
NEP 4 INDIA: टीचर्स व एडल्ट एजुकेशन का भी तैयार होगा नया पाठ्यक्रम, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश
भारत शिक्षा एक्सपो: 11 से 13 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आयोजन, छात्रों के भविष्य की दिशा तय...
बर्ड फ्लू : बर्ड फ्लू से का देश में पहला मामला, एम्स में 11 साल के बच्चे ने तोड़ा दम
25 हज़ार का ईनामी बदमाश एनकाउंटर में घायल
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
दार्जिलिंग में बोले शाह- दीदी ने भाजपा-गोरखा एकता तोड़ने का प्रयास किया, देना है मुंहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
फर्जी नियुक्ति मामले में ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों की हो सकती है बर्खास्तगी 
आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम: नवाचार के लिए विजेता शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित
कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी