ईंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा, दो की मौत, चार घायल

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गोलचक्कर के समीप तेज रफ्तार में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर सवार दो लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं जगतफार्म के समीप एक स्कूल बस में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसी बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके अलावा तेज रफ्तार में कैलाश अस्पताल के सामने दो कार आपस में टकराकर पलट गई। हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बुलंदशहर के मिर्जापुर व सलेमपुर गांव के रहने वाले आधा दर्जन लोग जैतपुर गोलचक्कर से भट्टा गोलचक्कर की तरफ शनिवार सुबह जा रहे थे। तेज रफ्तार में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे मिर्जापुर गांव के रहने वाले मोहित व सलेमपुर गांव के रहने वाले सतेंद्र की मौत हो गई। जबकि बुलंदशहर के रहने वाले पिंटू, धर्मवीर, सेठी जाटव व आकाश जाटव घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि यह लोग किसी ईंट भट्टे पर जा रहे थे।

यह भी देखे:-

समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार
धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव, भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ आयोजन
गंदगी से भरा नाला बना परेशानी का सबब
आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम: नवाचार के लिए विजेता शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित
रोह‍िंग्‍या के मुद्दे पर योगी-मोदी पर बरसे सांंसद संजय स‍िंंह
नोएडा में रोजगार मेले की सफलता: 109 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर, उजले भविष्य की ओर बढ़े कदम
द्रोणाचार्य ग्रुप आफ इन्स्टीट्शन्स में जोनल स्तरीय तीन दिवसीय डा0 अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट-2019-20...
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
आम्रपाली ग्रुप पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद होम बायर्स में ख़ुशी , जानिए प्रतिक्रिया
धनोरी वेटलैंड में सूख रहा पानी, पक्षियों को संकट—विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया दौरा, अधिकारियों को दि...
अलीगढ़ में मासूम की हत्या के बाद उबाल , जगह-जगह निकला कैंडल मार्च, न्याय दिलाने की मांग
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन के शादी के फोटो आए सामने
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "इनोवेटर्स मीट" का आयोजन, स्टार्टअप्स और नवाचार के लिए अनुदान अवसरों पर...
अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोज़र, 70 करोड़ की जमीन हुई मुक्त
किसानों का महापड़ाव: महिलाओं ने संभाली कमान, "10% नहीं तो घर वापसी नहीं" का ऐलान
चीती गाँव के माइनर नाले  मे मिला अज्ञात युवक का शव