आईआईएमटी कॉलेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में छात्रवृत्ति का वितरण

ग्रेटर नोएडा। देश भक्‍ती में राजनीति नही होनी चाहिये बल्‍कि राजनीति में देश भक्‍ती होनी चाहिये। हमारे देश के नेता लोगों को जातियों में बांट कर गंदी राजनीति करते हैं जबकि राष्ट्र सर्वोपरि होना हमें ऐसे लोगों से बचना चाहिए वहीं दूसरी ओर जो सरकार देश की बात करें राष्ट्र धर्म की बात करें उसे सर्वोपरि रखते हुए आगे लाना चाहिए , यह कहना है ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एम एस बिट्टा का ।
Scholarship distributed among talented students in iimt group of institution- Grenonews
उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को देश के बारे में सोचना चाहिए राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि रखते हुए इमानदारी से अपने क्षेत्र की ओर काम करें और देश का नाम रोशन करें वह आईआईएमटी कॉलेज समूह के सेमीनार हाल में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर 74 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 34.50 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष आईआईएमटी कॉलेज समूह अपने विभिन्न परिसरों में 2.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं को देता है ।

परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले और 95 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति वाले छात्रों को कॉलेज की तरफ से छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एमई विभाग के सुभास कुमार को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गयी। 11 छात्र-छात्राओं को विदेश भ्रमण का मौका दिया गया । कॉलेज के विभिन्न विभागों के लगभग 74 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सिविल विभाग के 14, आई टी विभाग के 12, एमसीए विभाग के 9 एवं एमई विभाग के 29 छात्र-छात्राओं और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 10 छात्र-छात्राओं छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। कॉलेज की स्थापना काल से ही कॉलेज प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है।

आईआईएमटी के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्‍ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रोत्‍साहित और प्रेरित करने के लिये छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है।आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एम एस बिट्टा का का स्वागत किया।

आईआईएमटी कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण समारोह को लेकर छात्र और छात्राओं में सुबह से ही जबर्दस्‍त उत्‍साह था। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

यह भी देखे:-

Breaking News: NDA के सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों से संतोष
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील
माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने किसान सभा के धरने को किया संबोधित समर्थन का किया ऐलान
पुलिस कमिश्नर ने जारी की एडवाइजरी, मास्क नहीं पहनने पर ....
अगले कुछ माह में आ रहा नया वैक्सीन, तीसरा ट्रायल जारी; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
इतनी सस्ती नहीं... टैक्स चोरी मामले में IT रेड पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों का ऐसे दिया जव...
दिल्ली : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज : "इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT)" पर वेबिनार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाएं क्या पहनें और कैसे रहें, इस पर टिप्पणी से बचें जज
जन्मदिन पर सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव को बब्बल भाटी ने दी बधाई
LPG Cylinder Price: LPG के भी दाम बढ़े, जानिए अब क्या हो गई हैं कीमतें
सीबीएसई : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षाओं को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज
रैंक गिरी: भारत सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से पिछड़ा
सावित्री बाई बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया योग दिवस
धनतेरस पर शगुन कलेक्शन: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए बेहतरीन ऑफर्स और लकी ड्रॉ
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाई गई गांधी -शास्त्री जयंती