एसएसपी वैभव कृष्ण ने वादी दिवस का किया शुभारम्भ, इसमें क्या है खास पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा। पुलिस थानों में लोग मुकदमा दर्ज कराते हैं कई मामले में पुलिस जांच प्रक्रिया में शिथिलता बरतती है, लोगों की समस्याओं को समय पर निस्तारण और जांच प्रक्रिया की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में वादी दिवस का शुभारम्भ किया है, जो जिले के थानों पर 12 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यदि किसी वादी दिवस पर कोई सार्वजनिक अवकाश या किसी कारणवश स्थगित हुआ तो अगले दिन आयोजित किया जाएगा। वादी दिवस में जनता दर्शन से सम्बन्धित थानों पर भेजे जाने वाले शिकायती प्रार्थना पत्र के मामले, हत्या, सभी प्रकार के लूट, संवेदनशील चोरी, पांच लाख से अधिक की चोरी सम्बन्धित मामले। बरामदगी को शेष अपहर्ता से सम्बन्धित आईपीसी की धारा 363,364,365 के मामले।

महिला सम्बन्धित अपराधों की विवेचना जो कि 3 माह से अधिक समय से विवेचनाधीन है से सम्बन्धित मामले। शरीर सम्बन्धित अपराधों(धारा 307,324,325,304,306 आईपीसी) की तीन माह से अधिक से सम्बन्धित मामले। वादी दिवस में वादी/आवेदकों को तथा उनके प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचना/जांचकर्ता अधिकारी को थाने पर बुलाकर समीक्षा की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक/ थाना प्रभारी की होगी।

पहला वादी दिवस कासना कोतवाली से शुरु हुआ, जिसमें लगभग 25-30 वादी पहुंचकर दर्ज काराए गए मुकदमें के बारे में जाना और पुलिस जांच टीम कहां कर काम किया उसकी भी जानकारी मिल सकी है। इस दौरान कुछ वादी पुलिस के कार्यप्रणाली से संतुष्ट थे वहीं कुछ जांच प्रक्रिया से नाखुश भी दिखायी दिए।

यह भी देखे:-

India China Tension: परस्पर स्वीकार्य हल के लिए वार्ता जारी रखेंगे भारत-विदेश मंत्रालय
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनावों की तारीख का किया ऐलान, चुनाव में पदयात्रा, रोड शो, नुक्क्ड़ सभा...
प्लेटफार्म टिकट की कीमत में तीन गुना बढ़ोतरी, रेलवे ने बताया- आखिर क्‍यों उठाया गया ये कदम
वरदान मल्टीस्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर आयोजित
पंजाब में कोरोना: 31 मार्च तक स्कूल बंद, सिनेमाघरों-मॉल में भी पाबंदी, हर शनिवार रखेंगे एक घंटे मौन
कोरोना अभी गया नही है पड़ सकता है अपनों को खोना , बरतें सावधानी
तीन कृषि बिल के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन
शातिर मेवाती बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
सिर्फ 8 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन, शाओमी की गजब टेक्नोलॉजी
दुर्गा एनक्लेव कालोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अन्नू खान ने किया ध्वजारोहण
25 हज़ार का इनामिया बदमाश  पुलिस की गोली से घायल 
पीएम मोदी ने देश के शीर्ष चिकित्सकों के साथ बैठक की, कोरोना संकट से पैदा हुए हालात पर की बात
यूपी में नया प्रोटोकॉल: लक्षण खत्म होते ही डिस्चार्ज होंगे मरीज, होम आइसोलेशन में भेजे जाएंगे
जीएल बजाज में ग्लोबल टाॅक सीरीज के अन्तर्गत ‘‘मैनेजमेण्ट आॅफ टेक्नालाॅजी, इन्नोवेशन एण्ड चेन्ज’’ विष...
दीपों के उत्सव पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
एक और झटका: महंगाई से जनता का बुरा हाल, अगले महीने से 11 फीसदी बढ़ सकती है CNG-PNG की कीमत