लूट कर भाग रहे बदमाशों को पब्लिक ने दबोचा, फिर किया ये हाल … पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा। कासना पुलिस ने बीती रात अंसल हाउसिंग सोसायटी के निकट से दो ऐसे लुटेरों को लोगों ने धर दबोचा जो लोहे के पंच से हमला कर लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। इनके पास से एक खतरनाक हथियार पंच बरामद किया गया है। विरोध करने वाले शख्स के साथ ये बुरी तरह मारपीट किया करते थे। फिर लूट कर फरार हो जाते थे।

बीती रात पब्लिक ने रविंद्र पुत्र निरंजन निवासी बुलंदशहर और अरुण पुत्र मूलचंद निवासी जेवर को लूट करते हुए पकड़ लिया। दोनों लूटेरों के साथ मारपीट की गई। मारपीट का अंदाजा आप फ़ोटो में इनके चेहरा देख कर लगा सकते हैं। किस तरह से इसके चेहरे पर मारपीट के निशान है। वही इनके कपड़े भी मारपीट से लोगों ने फाड़ दिए। लुटेरों ने बीती रात आनंद सिंह पुत्र स्वामीनाथ निवासी मित्र सोसाइटी से लूट का प्रयास किया था। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया फिर पुलिस के हवाले कर दिया । मौके से इनके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इन लुटेरों ने पीड़ित से 5 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग रहे थे। उसी दौरान पब्लिक ने उन्हें पकड़ कर धुनाई कर दी।

कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बीती रात 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से एक लोहे का पंच बरामद किया गया है। जो लूटपाट की घटनाओं में इस्तेमाल किया करते थे। वहीं उन्होंने अंसल हाउसिंग सोसायटी के पास एक व्यक्ति से लूट कर भाग रहे थे। पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे दिव्यांग है सड़कों पर, बन्द किया गया अन्धविद्यालय
Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
गौशाला को सजाने -संवारने में जुटे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति के सदस्यों ने प्रतिभा का किया सम्मान
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी, जानें वैकेंसी, योग्यता, आवेदन समेत खास बातें और अहम...
कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यमुनाएक्सप्रेस वे : खड़ा ट्रक बना मौत का कारण, वोल्वो बस की टक्कर में 5 की मौत, 25 घायल, मची चीख-पुक...
Mission 2022: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी कां...
ग्रेटर नोएडा : इंजीनियर के साथ हुई लूट की घटना में चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पंखे से लटक कर युवक ने दी जान 
Flipkart Electronics Sale कल से शुरू, सस्ते में इन शानदार स्मार्टफोन को खरीदने का होगा मौका
यूनिफेस्ट 2025: स्टैबिन बेन और सलीम-सुलेमान की धमाकेदार प्रस्तुतियों से झूमा गलगोटियास विश्वविद्यालय
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो में इन पांच गाड़ियों को जरूर देखें
योग और स्वास्थ्य, भद्रासन: , बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश 
ब्रेकिंग: यूपी का ग्रेटर नोएडा का लुकसर जिला कारागार बना बॉडी वार्न कैमरा से लैस