समसारा विद्यालय में चुनावी प्रक्रिया का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा: गत शनिवार का दिन समसारा विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ | आखिर यह चुनावी प्रक्रिया का वह महत्वपूर्ण दिवस था जब सत्र 2019-2020 के स्टूडेंट कौसिल का चुनाव होने जा रहा था | सुबह से ही विद्यार्थियों में बहुत हलचल दिखाई दे रही थी | ‘मैंडेट समसारा’ (MANDATE SAMSARA )के नाम से आयोजित होने वाली इस चुनावी प्रक्रिया का हर साल विद्यार्थी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं |

दिनांक 27/04/2019को समसारा विद्यालय में मैंडेट समसारा के नाम से सत्र 2019-2020 की चुनावी प्रक्रिया की शुरूआत हुयी , जिसमें समसारा विद्यालय के लगभग छह सौ विद्यार्थियों व् सत्तर शिक्षण व् प्रशासनिक सदस्यों ने मतदान किया | इस मतदान में कक्षा छठी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने वोट किया | उम्मीदवार पद के लिए कक्षा नवीं व् कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने नाम दिए थे |

कक्षा नवीं व् कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी भिन्न-भिन्न पदों के लिए खड़े थे | कुछ उम्मीदवार स्कूल कैप्टेन( SCHOOL CAPTAIN ) के पद के लिए खड़े थे तो कुछ स्कूल वाइज कैप्टेन (SCHOOL VICE CAPTAIN )के लिए , कुछ कल्चरल सेक्रेटरी ( CULTURAL SECRETARY )के पद के लिए खड़े थे तो कुछ अनुशासन इन्चार्ज (DISCIPLAIN INCHARGE ) के लिए , कुछ भिन्न सदनों के कैप्टेन(HOUSE CAPTAIN ) व् वाइज कैप्टेन (HOUSE VICE CAPTAIN) के पद के लिए खड़े थे |

इस मतदान प्रक्रिया की विशेष बात यह रही कि यह मतदान पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक रहा | विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के जरिये मत दिया | इस सम्पूर्ण मतदान प्रणाली में कागज का न के बराबर प्रयोग हुआ | यह मतदान बताता है कि विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी का अपना एक अलग अस्तित्व है | सम्पूर्ण विद्यालय में होने वाले प्रत्येक प्रक्रिया में उसका मत्वपूर्ण योगदान है | पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया से मतदान होने के कारण परिणाम सोमवार दिनांक 29/04/2019 को घोषित कर दिए गए जिसमें स्कूल कैप्टेन के पद के लिए चुनी गयी कक्षा ग्यारहवीं की विद्यार्थी शिवानी भाटी, स्कूल वाइस कैप्टेन के पद के लिए चयनित हुए कक्षा नवीं के विद्यार्थी प्रियांशु चौधरी, स्कूल के कल्चरल सेक्रेटरी के पद पर चयनित हुयी कक्षा ग्यारहवीं की विद्यार्थी निशिता, स्कूल वाइज कल्चरल सेक्रेटरी के पद पर चयनित हुयी कक्षा नवीं की विद्यार्थी साक्षी कसाना और स्पोर्ट्स कैप्टेन के पद के लिए चुने गए कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी आर्यन चौधरी और स्पोर्ट्स वाईस कैप्टेन के पद पर चयनित हुए कक्षा नवीं के विद्यार्थी मयंक सिंह |

समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय जी ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की | उन्होंने सभी उम्मीदवारों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कठिन से कठिन रास्तों का हँसते हुए आगे बढ़ने की सीख दी |

यह भी देखे:-

गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो गांजा बरामद
29 सितंबर को प्रियंका गांधी की प्रस्तावित मेरठ रैली को लेकर गौतमबुद्धनगर कांग्रेस कार्यालय में बैठक
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया दान उत्सव
केक काटकर आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था ने मनाया पैराओलिम्पियन डीएम सुहास एल वाई के जीत का जश्न
किडनी ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, उसके साथी की है तलाश
भारतीय रेलवे ने दिखाया दम, उत्तर प्रदेश को 6-0 से हराकर ग्रुप सी पर जमाया कब्ज़ा
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
चेरी काउंटी में जल संचयन पर परिचर्चा
बिजली संकट : देश मे क्यूँ बढ़ रही है बिजली की समस्या, पढें कारण
केंद्र सरकार की सख्ती के आगे झुका ट्विटर, कहा- नए आईटी नियम मानने को तैयार
टाटा हिताची ने बॉउमा कॉनेक्सपो इंडिया 2023 में अपनी इनोवेटिव और भविष्य के लिए तैयार मशीनें और सॉल्यू...
आईईसी कालेज में ओरियंटेशन कार्यक्रम का समापन
चुनाव आयोग का आदेश- कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर से हटाएं मोदी की तस्वीर, टीएमसी ने की थी शिकायत
भारत से मुकाबले के लिए तिब्‍बती टुकड़ी को स्‍पेशल ऑपरेशन की ट्रेनिंग दे रहा शातिर चीन
ग्रेटर नोएडा को जी-20 के रंग में रंगने की तैयारी शुरू
आईएचजीएफ दिल्ली मेला–ऑटम 2025 में झलकी भारतीय हस्तशिल्प की चमक: मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’ ने की प्रदर्...