बेटी सुरक्षित, समाज सुरक्षित, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
ग्रेटर नोएडा : आज उमा पब्लिक स्कूल मायचा के प्रांगण में एक सौ पचास लड़कियों के साथ- साथ सभी अध्यापिकाओं को भी आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा के गुण एवं विपरीत परिस्थितियों में बचाव की तकनीक आदि का हुनर सिखाया गया।
आचरण शक्ति फाउंडेशन की टीम के आत्मरक्षा प्रशिक्षक सेनसेई रजनीश कुमार, नवीन सिंह, शिवालक राज, मो० शहवाज, विजय आनंद आदि ने लड़कियों को हर कठिन परिस्थितियों से निपटने का तकनीक एवं प्रशिक्षण दिया एवं आज के प्रशिक्षण का एक नारा बुलंद किया कि ‘ बेटी सुरक्षित समाज सुरक्षित’। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन श्री ब्रह्म सिंह भाटी, प्रबंधक केशर सिंह , प्रधानाचार्य गीता सिंह आदि ने आचरण शक्ति फाउंडेशन का धन्यवाद व आभार प्रकट किया और भविष्य में तरह का आत्मरक्षा कैंप आयोजित किए जाने का आग्रह किया जिससे ग्रामीण अंचल की लड़कियों का शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण का प्रोत्साहन मिलतारहे।