पति समेत पांच पर लगा दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा। यहां के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में नवविवाहिता के हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतिका के पति , सास, श्वसुर, जेठ, देवर के अलावा दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

आरूप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक स्विफ्ट कार व 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दादरी के नई आबादी मोहल्ले में पीपल की मस्जिद के पास रहने वाले शब्बीर अहमद ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी अमरीन की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ 31 अक्टूबर 2018 में सूरजपुर कस्बे में कादरी मस्जिद के पास रहने वाले रिजवान के साथ हुई थी। वह क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन का काम करता है। आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग करने लगे। इस बीच कई बार दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उनकी बेटी के साथ मारपीट भी की गई थी। 18 अप्रैल को भी दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना उनकी बेटी ने फोन कर दी। उसके बाद वह सुबह 12 बजे के करीब बेटी के ससुराल पहुंच गए। वहां देखा की उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मुनाजरा ने बेटी की बॉडी पर कई चोट के निशान देखे। पीड़ित शब्बीर अहमद ने बेटी के पति रिजवान, ससुर मोहम्मद हनीफ, सास रोशनारा, जेठ फुरकान, देवर आदिल व दो अन्य के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला जाएगा शव
मृतक नवविवाहिता के पिता ने बताया कि बेटी की मौत होने के बाद गम में पुलिस को सूचना नहीं दे पाए। उन्होंने सूरजपुर कब्रिस्तान में बेटी की बॉडी को दफना दिया। लेकिन अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है। इसके लिए पुलिस ने एसडीएम से शव को कब्रिस्तान से निकालने की अनुमति मांगी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

एसएचओ मुनीष चौहान ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक की बॉडी को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

यह भी देखे:-

एसडीआरवी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
कोरोना के बाद बढ़ सकता है जीका वायरस का प्रकोप, जाने अपने शहर का हाल
सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो का विस्तार: 11 नए स्टेशन, 17.435 किमी लंबा रूट, जानें पूरी योजन...
दिल्ली का उभरता सितारा, बाल कलाकार दिव्यांशु 
ग्रेटर नोएडा: सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ओयस्का इंटरनेशनल द्वारा विद्यालय का भ्रमण
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पीएम मोदी का पांच सूत्रीय रणनीति पर जोर, राज्यों में केंद्रीय टीम भेजने ...
“ढाबा वाले बाबा” का नया रेस्टोरेंट हुआ बंद, वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी चांदी; अब फिर से पुराने ...
भाजपा युवा मोर्चा का "कोई भूखा न रहने पाए" अभियान , कर रही है भोजन की व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी ने महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले- प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी महत्...
Weather Updates: राजस्थान, लद्दाख, जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली...
हत्या के विरोध में अट्टा गांव में किया गया कैंडल मार्च
कोरोना : नौ राज्यों से आने वालों पर रहेगी सख्त निगरानी
IHGF 2019 : राज्य मंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने बेस्ट डिजाइन व डिस्प्ले स्टैंड के लिए प्रदर्शकों को...
फेडरेशन कप रोलर डर्बी 2025: उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक किया अपने नाम
दुजाना गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
गौतमबुद्ध नगर त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव, जानिए दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत