प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला, रागिनी कलाकारों ने बांधा समां, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

’’रूक जा रे ओ पंछी-दौड जा तू मेरे काम को’’ रागनी सुनाते हुए ज्ञानेंद्र सरधना ने मंत्रमुग्ध किय

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर में प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2019 के पांचवे दिन 21 अप्रैल को सरस्वती पूजा और आरती के साथ शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम दीक्षा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्ञानेंद्र सरधना एंड पार्टी ने रागनियों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इन कलाकारों ने वीर रस से संबंधित रागनियां सुनाते हुए जम कर तालियां बटोरी।

ज्ञानेंद्र सरधना ने अपनी रागनी प्रस्तुत करते हुए कि जब हल्दीघाटी के मैदान में चेतक घायल हो जाता है तो महाराणा प्रताप स्वाधीनता के बजाय कैसे चित्तौडगढ में संदेश भिजवाते हैं- ’’रूक जा रे ओ पंछी-दौड जा तू मेरे काम को’’ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार विरेंद्र कपासिया ने राजा मोरध्वज के किस्से से रागनी प्रस्तुत करते हुए कहा कि- ’’भूखा रहे शेर न,हम दोनो प्राणी रहे। सास ससुर का जग में नाम करना ही अच्छा।।’’ पूजा शर्मा ने प्रेमकौर और फौजी पति के बीच संवादों से रागनी प्रस्तुत की, कि ’’फौज में जाके भूल न जाईयों, तू अपनी प्रेमकौर को,रो-रो के मर जाउंगी’’।

ऋषिपाल महाशय ने पंचायतों के फैसलों पर तंज कसते हुए रागनी की प्रस्तुति दी कि पंच और सरपंच बने, वंशवाद की बात करें, आपस में बैर बढावें। अनुराधा शर्मा ने धर्मशास्त्रों की बात सही ठहराते हुए अपनी रागनी में कहा कि-’’श्रवण जैसा पूत जगत में, कौशल्या जैसी माता ना,- सीता जैसी सती नही तो गंगा जैसा नीर ना,- रामचंद्र जैसा राज जगत में, लक्ष्मण जैसा वीर नही,- परशूराम जैसा फरसा नही, तो कृष्ण जैसा योगी नही,-रावण जैसा अभिमानी नही, वेदशास्त्र ढूंढ लिए पर भारत जैसा देश नही।’’ इनके साथ ही रोबिन भाटी, रोहताश दायमा, नरेंद्र बिजनौर, सचिन नागर ने भी अलग अलग विषयों पर रागनियां प्रस्तुत की। जब कि नेहा चौधरी और अन्नु भारद्वाज जैसी महिला कलाकारों ने डांस कर जमकर धमाल मचाया। मंच संचालन लक्ष्मण सिंघल ने किया। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि कल दिनांक 23 अप्रैल 2019, मंगलवार को सांय 5 बजे भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांय 6 बजे से रात्रिकालीन कार्यक्रमों में जयवीर भाटी, नीरज भाटी एंड पार्टी द्वारा रागनियां प्रस्तुत की जाएंगी। इस रागनी मंडली के सहकलाकारों में मनोज चौधरी, संजना चौधरी,सोनू सम्राट और राहुल बालियान अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस मौके पर धर्मपाल भाटी, ओमवीर बैंसला, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण सिंघल,डा0 ईश्वर देवधर, बिजेंद्र ठेकेदार, सुभाष शर्मा,विनौद कौंडली, बिजेद्र सिंह आर्य,भीम खारी, रवि भाटी, जगदीश भाटी एडवोकेट,देवेंद्र देवधर, राकेश बंसल, ब्रहम सिंह नागर, धर्मवीर तंवर, देवा शर्मा,प0 शिवदत्त आर्य, महाराज उर्फ पप्पू,भूदेव शर्मा,राजवीर शर्मा आदि मेला समिति पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-2 और सूरजपुर में किया पौधारोपण
संस्कृत दिवस पर "संस्कृत-संस्कृति शिक्षण सत्र" का प्रमाणपत्र वितरण
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
अगले हफ्ते बुलाई जाएगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव पर खत्म होगा असमंजस!
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक गौतमबुद्ध नगर में सम्पन्न
ग्रेटर नोएडा : बिसहड़ा में सीएम योगी की जनसभा , प्रियंका पर वार
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में गर्म कपड़ों, खाद्य पाठ्य सामग्री का किया वितरण
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, वीवीआईपी मूवमेंट को...
शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम
महिला उन्नति संस्था ने "राष्ट्रीय बालिका दिवस" पर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया, आयोजित किया निबंध और ...
संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिला छात्र का शव
उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति द्वारा शरबत वितरण
कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: अमेरिकी निर्वासन पर चुप्पी के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा , सात की मौत
औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
शारदा विश्वविद्यालय में स्टाफ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में चांसलर एकादश व मे...