पुलिस टीम पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा । दनकौर पुलिस ने चुहड़पुर गांव मे पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चूहड़पुर बांगर गांव में बुधवार शाम फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़े पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। आरोपी पर दो माह पहले अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा कायम हुआ था, तभी से वह फरार चल रहा था।

इस हमले में पुलिस के कुछ सिपाहियों को मामूली चोट भी लगी गई थी। पुलिस टीम पर हमला करने व आरोपी को छुड़ाने के आरोप में 11 लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस ने दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया इस बारे मे दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि दो माह पहले चूहड़पुर बांगर गांव में एक व्यक्ति ने परिजन के साथ मिलकर धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पत्नी ने आरोपी पति कलुवा समेत परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। हमले के बाद कलुवा फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम को बिलासपुर चौकी प्रभारी भानू प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ने गांव गए थे।

पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया था। जब पुलिस टीम आरोपी को जीप में बैठा रही थी, तभी करीब 25 लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव व हाथापाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भगा दिया। बिलासपुर चौकी प्रभारी की शिकायत पर चूहड़पुर बांगर गांव के नईम, मौसम, जुनेद, वशील, अकरम, असलम, याद मोहम्मद, आफिक, शखावत, मुबीन व सरफू के अलावा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने व आरोपी को भगाने के आरोप में मामला कोतवाली मे दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई इस बारे मे दनकौर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले चूहड़पुर बागर गाँव के आरोपी शखावत को घर पर धर दबोचा बाकि आरोपी की तलाश की जा रही है। — रिपोर्ट : शफी मोहम्मद सैफी

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और विला कॉलेज, मालदीव के बीच शैक्षिक, अनुसंधान और सांस्कृतिक सहयोग का ऐतिहा...
ग्रेटर नोएडा: नाले के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता पर सीबीआई का शिकंजा
ईस्टर्न पेरिफेरल पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत
अल्फा 1 सेक्टर की बदहाली पर आरडब्लूए अल्फा 1 के पदाधिकारियों  ने ग्रेनो प्राधिकरण के  अधिकारीयों से ...
वर्क फ्रॉम होम के जमाने में 1Gbps का प्लान क्यों है जरूरी
सपाइयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत
शराब तस्कर गिरफ्तार
बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस: मोदी सरकार ने ग़रीब कल्याण और सुशासन की नई यात्रा शुरू की: कुंवर बृजेश सि...
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर, डीएम ने की नोएडा के स्कूलों के  संचालकों व प्र...
सोरखा में कुश्ती के इंडोर अखाड़े की मांग पर डीजीएम ने किया निरिक्षण
टास्क बेस इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: IT प्रोफेशनल से 19 लाख की ठगी, 10 लाख हुए रिफंड
WTC Final: कोहली का सपना टूटा, अपनी कप्तानी में अभी तक नहीं जिता पाए ICC का कोई खिताब
स्पेनिश सितारों का जलवा: भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय FIP पैडल ओपन में पुरुष और महिला युगल खिताब पर कि...
एचजीएच इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में अपने 10वें संस्करण की शुरूआत की
Earthquake: दिल्ली एनसीआर में कांपी धरती