करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
ग्रेटर नोएडा : दनकौर ब्लाक के धनोरी गाँव के प्राथमिक विद्यालय धनोरी नं.2 में आज करप्शन फ्री इंडिया संग़ठन के कार्यकर्ताओ ने पेड़ पौधे लगाये। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि आज प्राथमिक विद्यालय धनोरी नं०.2 स्कूल में संगठन के कार्यकर्ताओ ने जामुन तथा पापड़ी के पौधे लगाये।
दिनेश नागर ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता जिले में हर सप्ताह विद्यालयो,तहसील,मंदिर आदि के प्रागण में पेड़ लगाएंगे।जिससे पर्यावरण की शुद्धता को और बल मिलेगा।दिनेश नागर ने स्कूल के बच्चों तथा संगठन के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पेड़-पौधो की उपयोगिता के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि आज के जीवन में प्रदूषण की मात्रा पर्यावरण में लगातार बढ़ती जा रही है।
जिससे लोगो में गंभीर बीमारियां हो रही है।अतः पर्यावरण की शुद्धता के लिए हमे लगातार पेड़-पौधे लगाने चाहिए।पेड़-पौधो के बिना धरती पर जीवन सम्भव नही है।इसलिए सभी को अपने -अपने घरो में पेड़-पौधे अधिक मात्रा में लगाने चाहिए।इस दौरान जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान,जिला उपाध्यक्ष राकेश नागर, संदीप फौजी,प्रिंसिपल हरेन्द्र शर्मा,अरुण नागर,प्रदीप कुमार,गौरव नागर,दीपक नागर,अर्जुन कसाना, चंद्रपाल सिंह,राजबाला तथा पूजा देवी आदि लोग मौजूद रहे।