सावधान , शहर के ऑटो में घूम रहे हैं बदमाश, युवक को लूटा

ग्रेटर नोएडा। परी चौक से कासना जा रहे ऑटो में सवार हुए युवक को चालक समेत तीन बदमाशों ने पी-3 के पास ले जाकर लूट की वारदात को नजाम दिया ।

वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश ऑटो लेकर भागे तो पीडि़त ने उनका पीछा किया। युवक ने ऑटो चालक की गर्दन पकड़ ली और साथ में दो सौ मीटर तक दौड़ता रहा। इस दौरान बदमाशों ने पीडि़त पर जमकर घूसे मारे लेकिन उसने गर्दन नहीं छोड़ी। अनियंत्रित होकर ऑटो पेड़ से जा टकराई तब बदमाश ऑटो छोड़कर भाग निकले। पुलिस ऑटो बरामद कर बदमाशों को तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक अल्फा – 1 कॉमर्शियल बेल्ट में सचिन सलेमपुर पुर के निवासी के लिए कच्ची बर्फ बेचता है । बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे बर्फ बिक्री का हिसाब करने सचिन रोजाना की तरह सलेमपुर जा रहा था। उसने परी चौक से कासना जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुआ। आरोप है कि चालक कुछ दूर चलने के बाद ऑटो कासना के बजाय पी-3 की ओर मोड़ दिया । सचिन ने सीधा जाने को कहा तो चालक ने एक सवारी को आगे छोड़कर वापस आने का बहाना किया ।

ऑटो में दो अन्य युवक भी सवार थे। कुछ दूर स्थित सुनसान स्थान पहुँचते ही ऑटो सवार तीनों लोगों ने सचिन से मारपीटकर दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया और ऑटो लेकर भागने लगे। सचिन ने ऑटो के पीछे दौड़ लगा दी और चालक की गर्दन पकड़ ली। चालक ऑटो दौड़ाने लगा लेकिन सचिन ने गर्दन नहीं छोड़ी। अनियंत्रित होने के बाद ऑटो पेड़ से टकरा गया और आरोपी ऑटो छोड़कर भाग गए। सचिन ने डायल 100 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने सचिन का अस्पताल में उपचार कराया और ऑटो साथ लेकर लौट गई। कासना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एच्छर चौकी पुलिस आरोपी ऑटो सवार आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी देखे:-

नाले में मिला एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव
दो मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की करोड़ों की संपत्ति जब्त
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे, बाइक पर सवार होकर तमंचे के बल पर करते थे लूटपाट
गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव की का परिणाम कल , सभी तैयारियां पूरी विजय जुलूस पर लगा प्रतिबन्ध
जॉब के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध असलाह के साथ वांटेड बदमाश गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी: घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन और चाकू बरामद
घर में सो रहे दूधिया की गोली मारकर हत्या
पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले दो होमगार्ड गिरफ्तार 
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नटवरलाल, जानिए कैसे ठगी करते थे
ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहली बार पकड़ी 300 करोड़ की ड्रग्स
विशेष अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से पकड़े 22 बदमाश भारी मात्रा में अवैध हथि...
पड़ोसी युवक पर लगा नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
नाबालिक से रेप के प्रयास का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार