ग्रेटर नोएडा : ट्रैक्टर- ऑटो में भिड़ंत इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

ग्रेटर नोएडा : यहां के के कासना कोतवाली क्षेत्र के ओमेगा सेक्टर में एक ऑटो व ट्रेक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार छात्र घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। वहीं ऑटाे में सवार अन्य दो छात्राओं व दो छात्राें को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कासना कोतवाली एसएचओ अजय कुमार ने बताया आज दोपहर को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र ऑटो में सवार होकर यूनिवर्सिटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही ऑटो ओमेगा सेक्टर में पहुंचा तो अचानक सामने से एक ट्रेक्टर आ गया। वहीं ऑटो चालक का भी संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते ऑटो व ट्रेक्टर की भिडंत हो गई। जिसमें कुणाल दत्ता पुत्र मानिक दत्त निवासी पूर्ण दाह देवगर झारखंड और उसके साथी अदनान पुत्र हसन रिज़वी, रूबी पुत्री सत्य देव दिल्ली, शीरीन पुत्री अशवनी दिल्ली, मधुर निवासी हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना कर किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुणान दत्ता को मृत घोषित कर दिया। जोकि गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है। वहीं अन्य घायल एमबीए के छात्र हैं।

यह भी देखे:-

समसारा स्कूल  ने शिक्षक दिवस पर सभी अध्यापकों को दिया तोहफा
सेक्टर ईकोटेक-8 को विकसित करने में खर्च होंगे 8 करोड़
PM मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI, जानिए किस तरह काम करता है यह डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन
जल्द तय करेंगे रोजगार मुद्दा आन्दोलन की रणनिति : एडवोकेट रविन्द्र भाटी
इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट ने एक भव्य समारोह में विदेशी खरीदारों, निर्यातकों और स्कूली बच्चों के साथ स...
पत्रकारों से मारपीट: अखिलेश यादव पर मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज
देश में दिसंबर तक पूरा हो जाएगा कोरोना टीकाकरण का काम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार किया पूरा रोडमैप
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा ...
UP ELECTION 2022 : बीजेपी ने जारी की 107 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
जहांगीरपुर में भक्ति की बयार: अर्चना बावरी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गिरफ्तार पाक आतंकी ने कैसे बनवाया अपना फेक ID कार्ड, पढ़े पूरी रिपोर्ट
कल रविवार को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर
बच्चों पर भी पड़ सकता है कोरोना का गहरा प्रभाव, जानिए क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण
आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने किया ग्रेनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन
गैस सिलिंडर में विस्फोट से चार घायल
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव