दर्दनाक : सड़क हादसे में दम्पति की मौत, मासूम घायल
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
एसपी ग्रामीण बिनीत जायसवाल ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर के पास बीती रात को स्कूटी पर सवार होकर जा रहे उमेश सिंह, उनकी पत्नी श्रीमती जयवंती तथा 8 वर्षीय बेटी कुमारी खुशी को एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि तीनों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर आज सुबह को उमेश सिंह व उनकी पत्नी जयंती की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 8 वर्षीय खुशी की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
