चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी, मतदान से एक घंटे पहले होगा मॉक पोलिंग

ग्रेटर नोएडा : आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्र पर पुलिस व सेना के जवान तैनात रहेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतदान से पूर्व सभी बूथ पर एक घंटे मॉक पोलिग होगी। इस दौरान पचास वोट डाले जांएगे। मॉक पोलिग अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष कराई जाएगी।

सभी बूथ पर मॉक पोलिग सुबह छह बजे से शुरू होगी। मॉल पोलिग कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष अधिकारी यह दिखाएंगे कि ईवीएम मशीनें पूरी तरह से सही हैं। इसके बाद दर्ज परिणामों को हटा दिया जाएगा। सुबह सात बजे से मतदाताओं के लिए वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। सुरक्षा के लिए सभी केंद्र पर पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। आयोग के द्वारा सुबह सात से शाम को छह बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 18 मजिस्ट्रेटों की लगाई गई ड्यूटी

11 अप्रैल को मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को नोएडा फेज दो स्थित फूल मंडी में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जहां एक तरफ फूल मंडी पीएसी व सेना के जवान तैनात रहेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सुरक्षा पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने 18 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही चार मजिस्ट्रेट को रिजर्व भी रखा गया है। सुरक्षा के लिए जिन-जिन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है सभी का नाम व मोबाइल नंबर डीएम वार रूम पर जारी किया गया है। अलग-अलग पालियों में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी 24 घंटे रहेगी।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
पंचशील नवरात्र सेवक द्वारा नवरात्र महोत्सव व रामलीला महोत्सव कल 7 अक्टूबर से 
चीनी साइबर अपराधियों को भारतीय बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरोह पकड़ा, यूपी एसटीएफ ने तीन गिरफ्तार
चार माह में सभी घरों की टोटियों तक नहीं पहुंचा तो होगी सख्त कार्रवाई
"बेटी सुरक्षित ,समाज सुरक्षित" आत्मरक्षा अभियान, दिशा पब्लिक स्कूल की छात्र -छात्राओं ने आत्मरक्षा क...
जनपद की तीनो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न
आठवीं मंजिल से गिरकर विदेशी छात्र की मौत
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रीसर्च को मिला एजुकेशन इम्पैक्ट अवार्ड्स।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नवाचार और कौशल विकास पर द्वितीय गोलमेज चर्चा संपन्न
ब्यूटी पार्लर पर बच्चो को प्रशिक्षण पत्र बांटे
योग और स्वास्थ्य : काष्ठ तक्षणासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
पिछले सात महीने से पल्ला गांव में धरने पर बैठे किसानों को जबरन उठाने की खबर, किसान नेता सुनील फौजी ग...
मचा हडकंप : उत्तर प्रदेश के सभी कारागार में एक साथ छापेमारी
'पीएम विश्वकर्मा' योजना' से भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को मिलेगा नया मंच : सीएम योगी
रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर घायल
पीएम मोदी आज ग्रेनो में, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज ट्रैफिक डायवर्जन, सफर करने से पहले जान लें डायवर्...