लोकसभा चुनाव 2019: सीपीआई के खोते जनाधार को कन्हैया का सहारा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में हॉट सीट बनी बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने नामांकन किया. अपने समर्थकों और सीपीआई कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कन्हैया कुमार ने निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा भरा. इससे पहले कन्हैया के रोड शो में काफी भीड़ देखने को मिली, जिसमें उनसे समर्थक लाल सलाम और लाल झंडों के साथ उत्साह और जोश से भरे दिखे. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार बिहार का बेगूसराय खासा चर्चाओं में है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीवार कन्हैया कुमार, एनडीए के गिरिराज सिंह और महागठबंधन के तनवीर हसन के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. कन्हैया कुमार को समर्थन देने के लिए विधायक जिग्नेश मेवानी, शेहला रशीद, गुरमेहर कौर और नजीब की मां अम्मा फ़ातिमा नफ़ीस तमाम लोग बिहार के बेगूसराय में पहुंचे, जो नामांकन के समय रोड शो में भी दिखे. इतना ही नहीं, कन्हैया के समर्थन में सड़कों पर जनसैलाब देखने को मिला. लाल झंडों और लाल सलाम के नारों के साथ समर्थक कन्हैया के साथ नामांकन के लिए जाते दिखे.
बता दें कि इस सीट पर कन्हैया कुमार के सामने बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं तो राजद महागठबंधन की तरफ से तनवीर हसन. बेगूसराय में मुकाबला त्रिकोणीय है, क्योंकि कन्हैया कुमार का मुकाबला सिर्फ गिरिराज सिंह ही नहीं, बल्कि महागठबंधन के राजद उम्मीदवार डॉ तनवीर हसन से भी है. बता दें कि इस सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा.

रिपोर्ट की मानें तो बेगूसराय के 19 लाख मतदाताओं में भूमिहार मतदाता करीब 19 फीसदी, 15 फीसदी मुस्लिम, 12 फीसदी यादव और सात फीसदी कुर्मी हैं. भूमिहार वोट यहां की मुख्य कड़ी हैं और इस बात का सबूत है कि पिछले 16 लोकसभा चुनावों में से कम से कम 11 में नौ बार भूमिहार सांसद बने हैं.2009 में अंतिम परिसीमन से पहले बेगूसराय जिले में दो संसदीय सीटें बेगूसराय और बलिया सीट थीं. तब उन दोनों को मिलाकर बेगूसराय कर दिया गया और बलिया सीट खत्म हो गई. बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच बलिया में आती हैं.

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द
ईरान-अमेरिका तनाव में राहत: दो सप्ताह के युद्धविराम से जगी शांति की उम्मीद, तेल कीमतों में बड़ी गिरा...
गंगा डॉलफिन को लेकर हुआ  बड़ा खुलासा , पिछले पांच वर्षों में हुआ इतना शिकार 
राजस्थान चुनाव : वसुंधरा राजे ने कहा- 'हमारी ही होगी जीत'
22 नवंबर से होगा विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज
बजट 2018 : WIFI के लिए सरकार ने की घोषणा
आरटीआई में हुआ खुलासा, सितम्बर  तक 71 बाघ खो चुके हैं हम , एनटीसीए ने दी जानकारी
एक बार तीन तलाक देने वाले पति जायेंगे जेल, मोदी कैबिनट ने दी मंजूरी
महिला सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, जनभागीदारी से सुरक्षित होगी नारी: राहुल वर्मा
दिल्ली -एनसीआर की धरती कांपी, थर्राए लोग
'कश्मीर में जो बंदूक उठाएगा, मारा जाएगा', आतंक के रास्‍ते पर निकले लोगों को भारतीय सेना का सख्‍त संद...
सुरेंद्र नागर सियासी खेलों के महारथी तो नहीं !
नॉन रेजीडेंसियल आवंटी जीएसटी में करा लें अपना पंजीकरण, पंजीकृत आवंटियों को खुद से ही आरसीएम के तहत ज...
'पाकिस्तान मुर्दाबाद...' नारे लगाने पर मिल रही है चिकन लेग पीस पर 10 रुपये की छूट
डलास टोटल होम एंड गिफ्ट मार्केट, 2022  में ईपीसीएच की उपस्थिति दर्ज
NVSP या Voter Help Line के माध्यम से कर सकते हैं मतदाता अपने फोटो पहचान पत्र डाउनलोड