भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा, क्या कहा पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा आज केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने झाझर में भाजपा के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा किया उन्होंने इस जनसभा में जनता को संबोधन में क्या कहा पढ़िये —

आज गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्र में मंत्री डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहा हूँ।

राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान बैंकों से 52 लाख करोड़ रुपये दिए गए उन लोगों को जो आज भारत छोड़ कर चले गए। जब तक कांग्रेस की सरकार थी वो लोग यहीं थे लेकिन जब चौकीदार आया तो वो भाग गए।

राजनाथ सिंह ने कहा सभी कान खोलकर सुन लें हमारी पार्टी किसी का भी तुष्टीकरण नहीं करती है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

राजनाथ सिंह ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने महसूस किया कि ऐसे भी गरीब हैं जो सवर्ण वर्ग में हैं लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिलती है ऐसे लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण को लागू किया गया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लाम जिसकी शाखा 150 से भी ज्यादा देशों में है, ने अब तक किसी भी भारतीय विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को अपने यहां आमंत्रित नहीं किया था, लेकिन इस बार भारत को आमंत्रित किया है। ये भारत की विश्वासनीयता का ही परिणाम है।

उन्होंने सबकुछ करते हुए भी हमने पड़ोसी धर्म को निभाया, हमने अटल जी की बात को ध्यान में रखते हुए एयर स्ट्राइक किया। हमारी सेना ने वहां के निर्दोष नागरिक बिना क्षति पहुंचाए आतंकियों को मिटाने का काम किया।

राजनाथ सिंह ने कहा सपा-बसपा अब गठबंधन में है और कांग्रेस गठबंधन में नहीं है, हो सकता है बाहर से कोई मिलीभगत हो। आप सपा, बसपा और कांग्रेस को देख चुके हैं, सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, लेकिन योगी जी की सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ।

देश में एक समय में नकस्लवाद सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन अब वो कुछ ही जगहों में सिमट कर रह गया है, जो बचे हुए हैं उसे भी खत्म कर दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा 2014 में मैं गृहमंत्री बना था और कुछ ही समय बाद पाकिस्तान की तरफ से गोली चली और हमारे 5 जवान शहीद हो गए। मैंने आदेश दिया पहली गोली भारत की तरफ से नहीं चलनी चाहिए, लेकिन अगर उधर से पहली गोली चलती है तो फिर गोलियों को गिना नहीं जाना चाहिए।

यह भी देखे:-

केजरीवाल की राह पर प्रियंका, यूपी में सत्ता के लिए कांग्रेस का फ्री वाला दांव, जानिए ये आठ वादे
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील
New Year का कार्यक्रम करना है तो लेनी होगी अनुमति
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत - अजीत सिंह दौला
एनएसएस विशेष शिविर में पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महंत नरेन्द्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पुलिस हिरासत में
जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, संविधान निर्माताओं को किया गया नमन
इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा से गूंजा परिस...
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़, JCO समेत सेना के 5 जवान शहीद
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति व सिटी हीट वेव एक्शन प्लान पर अहम बैठक
ग्रेटर नोएडा में गुणवत्ता का महाकुंभ: GL बजाज में QCFI के 39वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आगाज़
धूमधाम से मनायी गयी श्री महाराजा अग्रसेन जयंती
सांसद और विधायक की गुमशुदगी के लगाए पोस्टर
लायंस क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 
भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने किया संगठन विस्तार, एडवोकेट बिनेश रावल बने जिला अध्यक्ष