लालू- राबड़ी के परिवार सबकुछ ठीक नहीं, भाइयों के बीच दरार ! जानिए क्या है मामला

ग्रेटर नोएडा : एक तरफ जहाँ लोकसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच लड़ाई होने जा रही है वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने लालू राबड़ी मोर्चा के गठन का ऐलान कर यह साफ़ कर दिया है कि लालू-राबड़ी के परिवार में सब ठीक नहीं है. आने वाले समय में बिहार में दोनों भाइयों तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच लड़ाई देखने को मिल सकती है. बता दें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार रहे तेज प्रताप यादव का कहना यह है कि राष्ट्रीय जनता दल के पुराने संघर्षशील और जुझारू कार्यकर्ताओं का अनदेखी किया जा रहा है. हमने अपने भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव को सलाह दिया था कि जहानाबाद व शिवहर से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए लेकिन तेज प्रताप यादव का राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेताओं ने कुछ भी नहीं सुना है.

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि तेज प्रताप यादव को नादान समझा जाता है जिसे लेकर तेज प्रताप यादव ने ट्विटर के माध्यम से यह भी बताया था कि हमें नादान समझने वाले भूल कर रहे हैं. साथ ही एक आम खबर यह भी है कि तेज प्रताप यादव अपने ससुर चंद्रिका राय को सारण से टिकट मिलने के बाद नाखुश हैं. तेज प्रताप यादव का कहना है कि सारण सीट से लालू परिवार का ही सदस्य चुनाव लड़ता है और मैं चंद्रिका राय का टिकट मिलने का विरोध करता हूं . यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि तेज प्रताप यादव चंद्रिका राय के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. साथ ही लालू राबड़ी मोर्चा बिहार के 20 सीटों पर घूम घूमकर राजद के पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी और वोट समाज हित में देश हित में देने के लिए अपील करेगी. बिहार के राजनीति के लिहाज से यह मामला काफी खास है.

यह भी देखे:-

बैटरी शो इंडिया और रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2024 ने उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों को एक मंच ...
Corona Third Wave : केंद्र ने कहा- भीड़ वाली जगहों पर अंकुश लगाएं राज्य, दोबारा प्रतिबंध की चेतावनी
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
जूनियर हाई स्कूल दनकौर मे ड्रेस वितरित
हाईकोर्ट की केंद्र सरकार को लताड़, भीख मांगिए या चोरी कीजिए, अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कीजिये
आज से मनाइए 'टीका उत्सव' और दीजिए महामारी को मात,पीएम मोदी ने की है वैक्सीन लगवाने की अपील
कोतवाल धन सिंह गुर्जर के बलिदान पर संगोष्ठी, प्रदीप तोंगर बने प्रदेश मंत्री
पंचानंद गिरी बोले - वामपंथियों व ईसाई मिशनरियों की मिलीभगत से हुई संतों की हत्या 
सैलरी लेने गई युवती की लाठी डंडों से हुई पिटाई, VIDEO VIRAL
कोरोना अपडेट: गौतमबुद्ध नगर में क्या है हालात, जानिए 
Monsoon Update: तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, जानिए- यूपी- बिहार- दिल्ली का मौसम अपडेट्स
ब्रेकिंग: यूपी का ग्रेटर नोएडा का लुकसर जिला कारागार बना बॉडी वार्न कैमरा से लैस
रमाबाई महिला छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बने एडवोकेट ओमवीर सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि