मतदाताओं को रिझाने के लिए लाई जा रही थी शराब पकड़ी

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने आज यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक में भरकर ले जाई जा रही 425 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई है। जिसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपए बताई जा रही है। यह शराब पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार  से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को देने के लिए ले जाई जा रही थी।
सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह को थाना दनकौर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका। जब ट्रक को चेक किया गया तो उसमें 425 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जय प्रकाश पुत्र वीर सिंह व अजीत पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशियों ने उनसे वोटरों को बांटने के लिए शराब मंगाई थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब तस्करों से कौन-कौन से प्रत्याशियों ने मदिरा
मंगवाई थी।

यह भी देखे:-

पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश को लगी गोली
पता पूछने के बहाने कंपनी के गनमैन को मारी गोली
गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई, 30 पौवे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
गर्म प्रेस से पत्नी को जलाने का आरोप
पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगा रहे पति को पुलिस ने दबोचा
तेज रफ्तार का कहर , तीन घायल
बावर्ची फ़िल्म की तर्ज पर घर में बावर्ची बन घुसा चोर और कर दिया ...
उत्तर प्रदेश : पुलिस मुठभेड़ में ईनामी डकैत ढेड़ , बाल-बाल बचे एसएसपी -एसपी
पत्रकार हत्याकांड में वांटेड दो इनामी बदमाश एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दोनों पर था एक-एक लाख का इनाम
स्क्रैप माफिया रवि काना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के लिए पुलिस ने मांगी कोर्ट से अनुमति
जीजा पर फायरिंग करने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही समेत दो गिरफ्तार
घरेलू सहायिका से गैंग रेप, मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार
ईनामी बावरिया पत्नी के साथ गिरफ्तार, लूट चोरी की चांदी बरामद, बैंक डकैती में था शामिल
पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था मारा गया बदमाश
वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर