हॉयर ने ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन समारोह किया
- उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसरों का सृजन करने और देश में अपना दूसरा इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने के लिए हॉयर ने 3069 करोड़ रुपये का निवेश किया.
- नया संयंत्र उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हॉयर इंडिया की रणनीति के अनुरूप है.
नई दिल्ली : होम एप्लायंसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में वैश्विक अग्रणी और प्रमुख उपकरणों के क्षेत्र में लगातार 10 साल से दुनिया के नंबर 1 ब्रांड, हॉयर ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपने दूसरे इंडस्ट्रियल पार्क के लिए भूमिपूजन समारोह की घोषणा की।

यह समारोह हॉयर ग्रुप के एक्जी्क्यूनटिव प्रेसिडेंट और बोर्ड के वाइस चेयरमैन लियांग हाई शान की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस समारोह को ग्लोबल एप्लायंसेज हॉयर ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और हॉयर ग्रुप में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबंध निदेशक सोंग युजुन और हॉयर एप्लायंसेज इंडिया के प्रेसिडेंट एरिक ब्रैगेंजा ने संबोधित किया।
देखें VIDEO,
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में समारोह का आयोजन भारत के दूसरे इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण की शुरुआत के लिए किया गया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के साथ कंपनी ने सितंबर 2018 में अगले तीन सालों में 2 चरणों में 3069 करोड़ रुपये का निवेश करने के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। इस निवेश के साथ हॉयर इंडिया का लक्ष्य कई श्रेणियों, जैसे रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, एलईडी पैनल और वॉटर हीटर के उत्पायदन की क्षमता को बढ़ाना है। कंपनी के इस दूसरे इंडस्ट्रियल पार्क के पूरी तरह से तैयार होने पर यहां 20 लाख यूनिट रेफ्रिजरेटर, 10 लाख यूनिट एलईडी टीवी, 10 लाख यूनिट वॉशिंग मशीन और एयरकंडीशनर का उत्पीदन करने की क्षमता होगी।
इस दूसरे इंडस्ट्रियल पार्क के साथ, हॉयर इंडिया को देश में 4,000 नयी प्रत्यमक्ष नौकरियां और 10,000 अप्रत्य़क्ष नौकरियों का सृजन करने की उम्मीपद है। इससे वेंडर्स और ओईएम (वास्तंविक उपकरण निर्माता) को स्थानीय उत्पादन में बढ़ोतरी और निर्यात पर कम निर्भरता से अपने कारोबार को बढ़ाने और व्यापार के विस्तार का भी मौका मिलेगा।
हॉयर इंडिया के प्रेसिडेंट एरिक ब्रैगेंजा ने कहा, “कंपनी के लिए अपने दूसरे इंडस्ट्रियल पार्क के लिए पवित्र भूमि पूजन समारोह की मेजबानी करना एक ऐतिहासिक क्षण है। हॉयर ने भारत में अपनी गतिविधियों के परिचालन के 15 साल पूरे कर लिए हैं। हम इस उपलब्धि को हासिल कर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ हम अपने उपभोक्ताओं को नई-नई तकनीक वाले प्रॉडक्ट्स मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध हैं। इस भूमि पूजन समारोह के साथ, हम इंडस्ट्री में प्रशासनत्मरक रुख अपनाने के लिए बिल्कुल तैयार है क्योंकि हम 2020 तक भारत में 1 बिलियन डॉलर की कंपनी बनने की प्रतिबद्धता के और नजदीक बढ़ रहे हैं।”
ग्लोबल एप्लायंसेज हॉयर ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और हॉयर दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबंध निदेशक श्री सोंग युजुन ने कहा, “भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। हम यहां निर्माण के क्षेत्र में निवेश करना बरकरार रखेंगे और इसी के साथ हम अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए खासतौर पर डिजाइन संबंधी तकनीकी इनोवेशन करते रहेंगे। मौजूदा समय में हॉयर ब्रांड के लिए ग्रुप के हिस्से के तौर पर भारत कंपनी के कारोबार की बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला विदेशी बाजार बन गया है और हम भारत में कंपनी के विकास को लेकर बहुत आशावादी है।”
हॉयर इंडिया ने 2004 में अपनी गतिविधियों के संचालन की शुरुआत की थी। इस साल कंपनी भारत में अपने परिचालन की 15वीं वर्षगांठ मना रही है। ब्रांड के लगातार विकास और सफलता का यह एक सच्चा सबूत है, जिसका श्रेय हॉयर कंपनी की ओर से खासतौर पर भारत के लिए बनाए गए नए-नए प्रॉडक्ट्स पेश करने की प्रतिबद्धता को दिया जा सकता है, जो उपभोक्ता से प्रॉडक्ट्स की गुणवत्ता का वादा करते हैं। पिछले कुछ सालों में ब्रांड ने कंपनी के वितरण क्षेत्र को बढ़ाने और देश भर में ऑफ्टर सेल नेटवर्क को सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया है, जिससे सभी जगह उपभोक्ताओं की बेहतर ढंग से सर्विस की जा सके। हॉयर इंडिया अपने मूल दर्शन “ग्राहक प्रेरित नवाचार” के आधार पर अपने उपभोक्तारओं को उत्पापदों को पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी देखे:-
किसानों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी , 40 गांवों के किसान हैं शामिलगलगोटिया विश्वविद्यालय बना वैश्विक नवाचार का केंद्र, इंटरनेशनल हैकाथॉन 2025 में उभरी युवा प्रतिभाओं ...डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन स्वामियों एवं संचालकों को किया फर्स्ट एड किट का व...यमुना प्राधिकरण में 76वें गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से हुआ कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों औ...जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया जायजा, लापरवाही पर अधिकारियो...रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एनजीओ "गूंज" में किया एक दिवसीय इंटर्नशिप दौराभाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया एलान, 20 जिले के किसान होंगे महापंचायत में शामिलविधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु विशेष कार्...गलगोटियास विश्वविद्यालय में "स्टार्टअप कम्युनिटी" का भव्य शुभारंभ: उद्यमिता को मिलेगी नई दिशाएडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढ़ा की मौजूदगी में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, जेवर क्षेत्र में ...ट्रेन से कटकर तीन युवकों ने की आत्महत्या, BLUE WHALE खेलने की आशंकानारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से त्रि-दिवसिय प्रेरणा विमर्श-2023 का हुआ श्रीगणेशगलगोटिया विश्वविद्यालय में ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हुआ शुभारम्भ , कलाकार की कला से आकार ले...राहुल चौधरी बने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ब्लॉक अध्यक्षमहिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील हैं केन्द्र व प्रदेश सरकार : धीरेन्द्र सिंहफिजिकल एजुकेशन टीचर अंजलि चौहान को ASTITVA विमेंस प्राइड अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
