लोकसभा चुनाव 2019 गौतमबुद्ध नगर : अन्तिम दिन इन लोगों ने किया नामांकन

ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गई। अंतिम दिन रिकार्ड 17 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें पांच निर्दलीय व 12 राजनीतिक दलों के प्रत्याशी शामिल हैं। चुनावी दंगल में 21 लोगों ने अपनी दावेदारी जताई है। जिसमें आम आदमी पार्टी की एक मात्र महिला उम्मीदवार हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। अंतिम दिन मैदान में सूरमाओं की स्थिति और साफ हो जाएगी। अपने उम्मीदवार के साथ समर्थक पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

जिले में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो गई थी। नामांकन प्रक्रिया आठ दिनों तक चली। लेकिन होली व साप्ताहिक अवकाश के कारण प्रत्याशियों को मात्र चार दिन ही नामांकन का समय मिला। शुरू के दिनों में भाजपा, कांग्रेस व सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सहित चार ने ही नामांकन दाखिल किया था। प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद थी कि अंतिम दिन पांच से छह प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए सुबह दस बजे से ही समर्थकों के साथ प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया। सिलसिला निर्धारित समय तीन बजे तक चलता रहा। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंतिम समय में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। आम आदमी पार्टी से श्वेता शर्मा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जितेंद्र सिंह , शेर सिंह उपाध्याय ने राष्ट्रीय जनता पार्टी, आप की अपनी पार्टी से दयाराम, सुरेंद्र सिंह ने भारतीय भाईचार पार्टी, जगदीश सिंह ने लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी, ब्रिजेश कोरी ने स्वतंत्र जनता राज पार्टी, विनोद शर्मा ने आल इंडिया राजीव कांग्रेस, रामपाल ने राष्ट्रीय समाज पक्ष, राघवेंद्र कुमार ने सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी, इकलाख ने राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल व विनोद कुमार नागर ने राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। साथ ही पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया है। नामांकन में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स मौजूद रही। किसी भी बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

यह भी देखे:-

फ़ौज में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक की गर्मी ने ली जान
बुद्ध पूूर्णिमा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया
राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में ग्रेनो के दो खिलाड़ियों का चयन
उत्तरप्रदेश : कई जिलों के डीएम के तबादले
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मनाई बड़ी सफलता – ईवाई में 127 छात्रों का चयन
वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न, पत्रिका मंजूषा का विमोचन
स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत: ठाकुर धीरेन्द्र सिंह
तैयारी : 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास
निक्की मर्डर केस में ससुर को हाईकोर्ट से जमानत
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, नंद गोपाल वर्मा
जी.एल. बजाज में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICMCM-2025) का भव्य समापन
जिम्स में "आगाज़–2026" का भव्य शुभारंभ, खेल और सांस्कृतिक रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा
ददर्नाक : ट्रक के टक्कर से बाईक सवार महिला की मौत
निकाय चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद जुबैर अली ने बैठक में दिए ये दिशा-निर्देश
Mission 2022: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी कां...
दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों की रिपोर्ट करें — सुरक्षित औषधि उपयोग की दिशा में एक कदम