पुलिस से ग्रामीणों ने आरोपी को जबरन छुड़ाया

ग्रेटर नोएडा । दनकौर कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव में बीती रात बिलासपुर पुलिस चौकी से पुलिस एक मामले में दबिश देने गयी थी । इस दौरान इंचार्ज भानु प्रताप और पुलिस कर्मी ने एक आरोपी को पकड़ लिया था और उसे जीप पर बैठा ही रही थी तभी दर्जनों ग्रामीण पहुँच गए और उसे जबरदस्ती छुड़ा ले गए। बताया जा रहा है इस मौके पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान कलवा फरार हो गया।

इस बारे में दनकौर कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि कई महीने पहले एक महिला साथ मारपीट और हमला मामले में कुछ लोग आरोपी बनाये गए थे। गुरुवार को पुलिस इसी मामले में गांव में दबिश डालने गई थी। उसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी कलुआ को पकड़ लिया था लेकिन ग्रामीणों ने उसे छुड़ा लिया। एसएचओ का कहना है कि इस मामले में पुलिस पकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कियागया है । इस मामले में लोगों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी । इस मामले में ग्रामवासियों का कहना है कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं था इस कारण यह घटना हुई। — शफी मोहम्मद सैफी

यह भी देखे:-

बैंक डकैती के मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
सेक्टर 24 थाना पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
सवा दो साल बाद हुआ खुलासा, पति की हत्यारिन निकली पत्नी
कार में लिफ्ट देकर दुकानदार से लूट
पशु चोरों ने की फायरिंग, दो किसान घायल
चोरों का आतंक, घर से तिजोरी उठा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में रोष
शेयर ब्रोकर दम्पति ने की ख़ुदकुशी, ईमेल के जरिये रिश्तदारों को दी जानकारी
इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सपेरों से शुरू हुई पूछताछ, एल्विस यादव और सपेरो को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
ग्रेनो वेस्ट के लूटेरे गिरफ्तार, दरोगा का बेटा व पुलिस का मुखबिर हैं सरगना
नोएडा में नकली कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने दो युवतियों समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार, नोएडा में बैठकर ...
बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर लूटने वाले ईनामी डकैत गिरफ्तार
अमीरों जैसी लाइफ स्टाइल की चाहत में कैब ड्राइवर गर्लफ्रेंड के साथ करने लगा लूट
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड दो गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद