लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सिंह का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
ग्रेटर नोएडा:लोकसभा चुनाव 2019 की हलचल धीरे धीरे चरम पर जाता हुआ दिख रहा है |गौतमबुध नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह का आज कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. हालाँकि बाद में सभी शांत हो गए ऐसा जिला कमेटी ने दावा किया है .
ग्रेटर नोएडा डेल्टा-1 स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक समूह अरविंद सिंह का विरोध किया.वहीं विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अरविंद सिंह पैराशूट प्रत्याशी हैं, और किसी भी पैराशूट कैंडिडेट को हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं |
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई विरोध नहीं है. हम कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में हमेशा कार्य करते रहेंगे लेकिन जो प्रत्याशी वर्तमान लोकसभा चुनाव में अरविंद सिंह हैं. उनका हम विरोध करते हैं साथ ही आलाकमान से यह मांग करते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी को बदला जाए और किसी स्थानीय नेता को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए |
वही उल्लेखनीय है कि बीते 18 मार्च से नॉमिनेशन की नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी और महागठबंधन के प्रत्याशियों का घोषणा भी नहीं हुआ है| यह कयास लगाया जा रहा है कि कल दोपहर से पहले तक भारतीय जनता पार्टी और महागठबंधन के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे |