आईआईएमटी कॉलेज के बीएड विभाग में डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीएड विभाग में पाट डेकोरेशन प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र छात्राओं से कहा कि आप लोगो पर ही देश के भावी कर्णधारों के उज्ज्वल भविष्य को तराशने का दारोमदार हैं । और मैं आशा करता हुँ कि आप इस उत्तरदायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह करेगे। साथ ही सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि पाट डेकोरेशन के माध्यम से छात्रों में सृजनात्मक कौशल के साथ साथ सहयोग की भावना का विकास भी होता है।

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर हरिनारायण होता ने कहा कि इस तरह की क्रियाओं के माध्यम से छात्र शिक्षकों में सौंदर्यात्मक क्षमता का विकास होता है साथ ही मस्तिष्क और हाथ के समन्वय के अभ्यास के अवसर मिलते हैं जिसके द्वारा वह अपने आसपास की वस्तुओं को किस तरह शिक्षण सहायक सामग्री में उपयोग कर सकते हैं इसको बढ़ावा मिलता है। छात्रों तथा शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने तरीके से विभिन्न वस्तुओं का प्रयोग कर पॉट को सुंदर तरीके से सजाया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगिता कुमारी द्वितीय स्थान प्रगति व तृतीय स्थान भावना एवं कामिनी कुशवाहा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र शिक्षकों ने अपने अध्यापकों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर डॉ चंद्रशेखर यादव , केसर सिंह ,मुक्ता तिवारी, संगीता झा शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

दर्दनाक : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत , मिड-डे-मील वाहन ने छात्र को कुचला
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे बीबीए छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
नोएडा में खेलों का महाकुंभ: जेपी स्पोर्ट्स एक्स्ट्रावैगेंज़ा 2025 का भव्य आगाज़ 19 अगस्त से
सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट, मामला दर्ज
सेक्टर-63 में टॉवर पर चढ़ी युवती को सुरक्षित उतारा, पारिवारिक तनाव के चलते उठाया कदम
मेरठ-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत, तीन घायल
नए कानून से अपराधियों को सजा मिलने के साथ-साथ पीड़ित को भी मिलेगा न्याय: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह
लखीमपुर में उपद्रव व हिंसा के बाद अब विपक्ष की सियासत तेज, राकेश टिकैत पहुंचे
ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ने स्कूल बैग व स्टेशनरी बाँटी
भाजपा बिसरख मंडल ने बूथ सत्यापन समिति समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया
मशहूर उद्योगपति हरिभाई के निधन पर एमएसएमई ने शोक जताया
नोएडा एक्सप्रेस वे पर  घोड़ों की रेस का वीडियो वाइरल, एसएसपी ने  दिए जांच के  आदेश 
गलगोटियास विश्वविद्यालय में चंद्रयान की सफलता पर मनाया गया "चंद्रयान महोत्सव", वक्ताओं ने व्यक्त किए...
यूपी: अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा टीकाकरण, सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य व्यवस्था
कोरोना महामारी का असर: भारत में दो साल तक कम हुआ जीवन काल, स्टडी में दावा
शिल्पोत्सव में दिखेगा हस्त शिल्प, व्यंजन एंव संस्कृति का अंनूठा संगम