प्रियंका गांधी वाड्रा का भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात, जानिए क्या है मायने पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने मेरठ पहुंचे. प्रियंका और ज्योतिरादित्य ने मेरठ के एक अस्पताल में चंद्रशेखर से मुलाकात की.इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि वह एक ऐसे युवा हैं जो संघर्ष कर रहा है और अपनी आवाज उठा रहा है लेकिन यह सरकार उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. मैं यहां हूं क्योंकि उनकी ऊर्जा और जिस तरह से वह युवाओं के लिए आवाज उठाते हैं मुझे पसंद है. बता दें कि चंद्रशेखर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिया था. तबीयत खराब होने के कारण बाद में उन्हें इलाज के लिए मेरठ भेजा दिया गया था.उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए यह एक बड़ी खबर है और लोकसभा चुनाव के बीच इस मुलाकात को लेकर सियासी अटकलें भी लगाई जा रही हैं.

वहीं चंद्रशेखर आजाद ने कहा है अगर कमजोर प्रत्याशी मोदी के सामने हुआ तो वे स्वयं मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे | संभव है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंद्रशेखर को कांग्रेस में शामिल कराया जाए, हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक रूप बयान नहीं आया है.

गौरतलब है कि गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

यह भी देखे:-

महाकुम्भ में स्नानार्थियों का 40 करोड़ का आंकड़ा पार, श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत सैलाब
गोरखपुर में प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय, 30 नवम्बर तक पूरा होगा निर्माण कार्य
महाकुम्भ 2025 के लिए गंगा और यमुना की स्वच्छता के लिए नमामि गंगे मिशन ने उठाए ऐतिहासिक कदम
मुठभेड़ के दौरान घायल सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर, शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्ध...
अयोध्या में पांच देशों के कलाकारों द्वारा अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भव्य मंचन
सपा की पीडीए सभा: भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता चाहती है बदलाव : विनोद सविता
ग्रेटर नोएडा : सवर्ण समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार
अनरजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स पर शिकंजा, होमबायर्स को बड़ी राहत; शिकायत प्रक्रिया हुई आसान
दीपक नागर को भाजपाइयों व ग्रामीणों ने दी बधाई
भाजपा दनकौर मंडल कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
"महागठबंधन के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है कांग्रेस" - भाजपा नेता
सीएम योगी ने महाकुम्भ 2025 की औपचारिक पूर्णाहुति में श्रमदान किया, संगम में मां गंगा का पूजन
लूट का खुलासा होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस का फूलमालाओं से किया सम्मानित
हाईकोर्ट की चुनाव आयोग से अपील, रैली प्रचार रोकें, उत्तर प्रदेश में चुनाव टालने पर करें विचार
फुले दंपत्ति पर बनी फिल्म पर रोक के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन
किसानों की मांग को लेकर बीकेयू (भानू) करेगा धरना प्रदर्शन