ग्रेटर नोएडा : आईआईएलएम इग्नाईट टेकफेस्ट 2019 का समापन, कई तकनीकी प्रतियोगिताएं में विद्यार्थियों की प्रतिभा दिखी

ग्रेटर नोएडा : नाॅलेज पार्क-2 स्थित आई0आई0एल0एम0 इंजीनियरिंग काॅलेज में आज शनिवार को दो दिवसीय इग्नाईट टेकफेस्ट 2019 का समापन हुया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कल श्रीमती श्रुति अरोरा, अध्यक्षा, कन्फेडेरेशन ऑफ़ एक्सिलेन्स (सी0ई0ई0) एवं समापन आज श्री परीक्षित मार्कण्डेय, उपाध्यक्ष, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाईम्स गु्रप) एवं श्री आदित्य राजदान, नेशनल हेड, सेप बिजनेस (टाईम्स गु्रप) द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विजयी टीमों को पुरस्कृत करते हुये इस टेक्नीकल फेस्टिवल के आयोजन के लिये आई0आई0एल0एम0 के प्रयासो की सराहना करते हुये इस प्रकार के कार्यक्रम में छात्रों के बढ़-चढ़ के भागीदारी से प्रभावित हुये। इस दो दिवसीय टेक्नीकल फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार की 20 तकनीकी प्रतियोगिताएं में विभिन्न संस्थानों की लगभग 400 टीमांे के विद्यार्थियों नेे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। रोबो रेस में आई0आई0एल0एम0 के हनी सैनी प्रथम एवं आई0टी0एस0 के सुहैल द्वितीय रहे। टेक्निकल क्विज में आई0आई0एल0एम0 की अंजनी केशरवानी विजयी हुई। पफ (मोबाईल) मे जी0एल0 बजाज की टीम विजयी हुई। कोड़ फेस्ट में जेपी युनिवर्सिटी के अर्थव त्रिपाठी एवं त्रिनेन्द्र विजयी हुये।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये काॅलेज के वरिष्ठ निदेशक प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी प्रतियोगितायों से छात्रों में अनुसंधान एवं इनोवेशन की ओर रूझान बढ़ता है। उन्होने काॅलेज की अन्य विभिन्न गतिविधियों के बारे से भी अवगत कराया ।

इस अवसर पर काॅलेज के डायरेक्टर डाॅ0 मीनू सिंह, कर्नल रवि के0, केप्टन अनिता गंजु सहित अनेक संस्थानों के छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

यह भी देखे:-

लैंगिक न्याय व युवा प्रतिभागिता महत्त्वपूर्ण: जस्टिस मृदुल
जगगन्नाथ इंस्टीट्यूट में विधि क्षेत्र व शोध विकास पर हुई परिचर्चा
आईईसी कालेज के टेकफेस्ट “इनोविजन-2026” का भव्य समापन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, छात्रों ने दिखाया उत्साह
समसारा स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह
सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, इन लिंक से करें चेक, 92.71 फीसदी पास
एनआईईटी कॉलेज में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रयोगशालाओं की होगी स्थापना
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में “भगवद गीता से तनाव प्रबंधन” पर प्रेरणादायक सत्र, पांडव सखा प्रभुजी ने ...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया ऑन लाइन दशहरा का पर्व
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन 
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सहायता केन्‍द्र का उदघाटन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में अफ्रीका दिवस की धूम, सांस्कृतिक रंगों से सजी वैश्विक एकता की मिसाल
एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में “केपीआईटी स्पार्कल डे-2020” के 6वें संस्करण का आयोजन
रयान इंटरनेशनल स्कूल में होगा सीबीएसई नार्थ जोन 1 स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
समसारा विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
एचआईएमटी संस्थान का 18वां स्थापना दिवस कल, होनहार विद्यार्थी होंगे सम्मानित