सात चरणों में होगा लोकसभा 2019 का चुनाव, 23 मई को नतीजे होंगे घोषित

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। अप्रैल और मई में सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

सात चरणों में होंगे चुनाव

पहला चरण 11 अप्रैल
दूसरा चरण 18 अप्रैल
तीसरा चरण 23 अप्रैल
चौथा चरण 29 अप्रैल
पांचवां चरण 06 मई
छठा चरण 12 मई
सातवां चरण 19 मई
मतगणना 23 मई

प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
-मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव का कार्यक्रम बनाते समय, परीक्षा कार्यक्रमों और त्योहारों का ध्यान भी रखा गया है।

-चुनाव में 90 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। करीब डेढ़ करोड़ वोटर 18-19 आयु वर्ग के होंगे।

-मतदाता सूची एक बार प्रकाशित होने के बाद उसमें से नाम नहीं वापस लिया जा सकेगा।

-1950 नंबर डायल कर वोटर लिस्ट संबंधित जानकारी ले सकेंगे।

– पहचान पत्र के लिए 11 विकल्प रखे गए हैं।

-10 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, 2014 में 9 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे।

-हर मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल होगा।

-ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जाएंगे। ईवीएम की जीपीएस ट्रैकिंग होगी। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कुछ बदइंतजामी को देखते हुए कुछ नए दिशानिर्देश बनाए गए हैं।

-रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। मतदान से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित।

– ईवीएम पर उम्मीदवार की तस्वीर होगी।

– मतदान से 5 दिन पहले मिल सकेगी वोटर स्लिप।

– सी-विजिल एप के जरिए आम आदमी कर सकेगा आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्टिंग। 100 मिनट के भीतर संबंधित अधिकारी देंगे जवाब।

– दिव्यांगों के लिए विशेष एप की सुविधा ताकि मतदान के दिन वो परेशान न हों।

-कम्यूनिटी रेडियो के जरिए जागरुकता फैलाई जाएगी।

-चुनाव में मीडिया की सकारात्मक भूमिका। पेड न्यूज पर होगी सख्त कार्रवाई

-संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ की तैनाती।

-फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन की जानकारी रखी जाएगी।

-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने शिकायत अधिकारी नियुक्त करने का वादा किया।

-शिकायत के 100 मिनट के अंदर होगी कार्यवाही

– देश में अचार संहिता लागू
– 543 सीटों के लिए होगा चुनाव
– 90 करोड़ लोग चुनाव में लेंगे भाग
– 8.4 नए मतदाता लेंगे लोकसभा चुनाव में हिस्सा
– 1.5 करोड़ नए मतदाता पहली बार डालेंगे वोट (18-19 साल के वोटर)
– 10 लाख पोलिंग बुथों पर होगा पपेर ऑडिट ट्रायल (वीवीपेट का इस्तेमाल)
– नए वोटरों के लिए 1950 होगा हेल्पलाइन नम्बर
– रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाऊडस्पिकर पर बैन रहेगा।
– हर उम्मीदवार को देनी होगी अपने से जुड़े सोशल मीडिया की जानकारी
-चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
– 7 चरणों में होगा देश भर में लोकसभा चुनाव
– 11 अप्रैल को होगा पहले चरण का चुनाव
– 18 अप्रैल दूसरे चरण का चुनाव
– 23 अप्रैल तीसरे चरण का चुनाव
– 29 अप्रैल चौथे चरण का चुनाव
– 6 मई पांचवे चरण का चुनाव
– 12 मई छटे चरण का चुनाव
– 19 मई सातवें चरण का चुनाव
– यूपी,बिहार,और बंगाल मे सातों चरण मे होंगे मतदान
-लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 चुनाव आयोग से शिकायत के लिए ऐप बनाया गया
आज से चुनाव आचार संहिता लागू, उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी- चुनाव आयोग

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी।

यह भी देखे:-

नहीं रही महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस; दो दिन का राष्ट्रीय शोक
महंगाई की मार से राहत नहीं! लगातार 11वीं बार रेपो रेट 6.5% पर कायम, आपकी EMI नहीं होगी सस्ती
तालिबान ने किसी देश पर हमला नहीं किया बल्कि अपने देश को आजाद करवाया- मुन्नवर राणा
Budget 2025: किसानों को बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये तक बढ़ी
स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन के संकाय सदस्यों का वियतनाम दौरा
अमेरिकी सेना कब तक अफगानिस्तान की करेगी रक्षा- जो बाइडन
22 नवंबर से होगा विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज
Happy New Year 2021: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल ने दी दस्तक, जमकर हुई आतिशबाजी
देश में पहली बार "गरीब की जाति" स्वीकार, रास में सवर्ण आरक्षण बिल पारित
पूर्व सांसदों को 7 दिन में खाली करना होगा सरकारी बंगला
रयान प्रदुम्न मर्डर केस में ट्विस्ट , तो क्या इसलिए की गयी थी प्रद्युम्न की हत्या !
नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में उतरे कपिल शर्मा
POK में घुसकर जैश के कई ठिकानों को तबाह किया
1 परमाणु बम गिराया तो भारत 20 बम गिराकर हमें खत्म कर सकता है -परवेज मुशर्रफ
डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
कोविड प्रबंधन मामले पर सुनवाई कर रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हुए कोरोना पॉजिटिव