वैगनआर कार असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपबास बाइपास पर तीव्र गति से जा रही वैगनआर कार का सतुलन बिगड़ने से पलट गई. इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गये। सूचना घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी आमीर खान उर्फ कलुआ , जावेद और फैसल शुक्रवार को दोपहर के समय वैगनआर कार में सूरजपुर से गाजियाबाद के देहरा गांव में शादी के कार्ड देने जा रहे थे। जब वह दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपबास बाइपास पर गांव रूपबास के पास पहुंचे तो कार का सतुंलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर सडक के दूसरी जा गिरी। हादसे में तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। कार के पलटने के दौरान तेज आवाज होने पर आसपास के लोग आ गये। और घटना सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क के किनारे लगवाया। अस्पताल में आमीर उर्फ कलुआ की मौत हो गई। दोनो घायल अस्पताल में भर्ती है। उपनिरीक्षक देशपाल सिंह ने बताया आमीर की मौत हो गई। परिजन शव को ले गये। पोस्टमार्टम नही कराया गया है।

यह भी देखे:-

महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण से पहले तैयारियों का जायजा, भाजपा पदाधिकारियों ने किया तूफानी जनसंप...
घने कोहरे का कोहराम, 6 की ले ली जान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी, ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद
"अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर पैरा ओलंपियन का हुआ जोरदार स्वागत।"
सेक्टरों में पेड़ों की छटाई न होना आंधी तूफ़ान में बना बड़ी मुसीबत, पीसीआर के ऊपर गिरा पेड़, बाल-बाल बच...
महिला पर तमंचा ताना दी जान से मारने की धमकी
गौतम बुद्ध नगर: दिव्यांगजन को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल पाने का मौका, अब ऑनलाइन करें आवेदन
बदमाश का पीछा कर रहे चौकी इंचार्ज का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में एडमिट
दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
ग्रेटर नोएडा में सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम हुआ हाईटेक: तीन एसटीपी पर लागू हुआ ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डाढा आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, महिलाओं को साइब...
गौतमबुद्ध नगर में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण — घटिया दवाओं की बिक्री पर लगेगा अंकुश
कल का पंचांग, 19 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बी० पी ० बी ०डी ० इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष में खेलोत्सव का आयोजन
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार