Women’s Day: जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

नई दिल्ली: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा. इस बार वुमन्स डे की थीम का नाम है #BalanceforBetter. यानी इस बार महिला दिवस पर जेंडर बैलेंस को बनाने के लिए थीम का चुनाव किया गया है. वहीं, हर साल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इसी तरह की थीम को चुना जाता है. विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इंटरनेशनल वुमन्स डे महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है.
कब से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस?
सबसे पहली बार 1909 में अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया गया था. 28 फरवरी, 1909 को पहली बार अमेरिका में महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया. सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चयन किया ताकि इस दिन महिलाएं काम के कम घंटे और बेहतर वेतनमान के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करवा सकें. इसी के साथ रुसी महिलाओं ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी को मनाकर पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया. यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां कीं थीं. वहीं, आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड नेशन्स ने 8 मार्च, 1975 को पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था.
कहां मनाया जाता है महिला दिवस?
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी International Women’s Day को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. सबसे पहला महिला दिवस न्यूयॉर्क शहर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर मनाया गया. आगे चलकर 1917 में सोवियत संघ ने 8 मार्च को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया. महिलाओं के प्रति बढ़ती जागरुकता के साथ महिला दिवस भी मदर्स डे, वैलेंटाइन डे और फादर्स डे की तरह ही मनाया जाने लगा. अब पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया जाता है.

यह भी देखे:-

क्या कांग्रेस में है,वरुण गांधी के लिए बेहतर संभावना?
Bihar election 2020:कांग्रेस को 70 सीटें देने का भुगतना पड़ा खामियाजा,RJD को हुआ नुकसान
नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में उतरे कपिल शर्मा
CORONA के साथ जंग में सरकार के साथ खड़ा हुआ युवा गोल्फर अर्जुन भाटी, कुछ ऐसा किया PM MODI ने भी की ता...
बजट 2021: “हम हैं ना” और “सब ठीक हो जायेगा” का विश्वास सरकार दिलाने में कामयाब हुई : डॉ. विनोद सिं...
पाकिस्तान की हिरासत में है वायुसेना का पायलट, भारत ने सुरक्षित लौटाने को कहा
बजट 2025: निर्मला सीतारमण ने पेश कर रही हैं "विकसित भारत" का रोडमैप, देखें LIVE
World Dairy Summit 2022: भारत डेयरी सेक्टर के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के वि...
बिहार चुनाव:LJP का NDA से अलग होने का ऐलान, लेकिन मोदी प्रेम बरकरार
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को कहा अलविदा
बजट 2025: करदाताओं, स्टार्टअप्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत, बता रही हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट ...
नियमों का हवाला देकर मैच में जो हुआ उसपर हंसा जाए या नाराज़ हुआ जाए
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मा कुमारी संस्था ने 'पूरे मानवता के लिऐ योग' कार्यक्रम का भव्य आयोजन क...
महिला की मौत का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, ₹100 करोड़ मुआवज़े की मांग
भाजयुमो हाथरस: छेड़ोगे तो भारत छोड़ेगा नहीं: श्रीकांत शर्मा
भारतीय पंचायत पार्टी ने कृषि विधेयक का किया विरोध