स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली:स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है. वह आज गुजरात के कृषि मंत्री आर सी फलदू और सांसद पूनम माडम की मौजूदगी में जामनगर में पार्टी में शामिल हुईं.

रीवाबा जडेजा का बीजेपी में शामिल होने का फैसला आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया है. बीजेपी नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए उन्हें भगवा दुपट्टा भेंट किया. बता दें कि रीवाबा जडेजा कुछ ही महीने पहले करणी सेना से जुड़ी थीं.

पिछले साल अक्टूबर में रीवाबा करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई थीं. करणी सेना का हिस्सा बनने पर उन्होंने खुशी जताई थी. उस समय उन्होंने राजनीति से जुड़ने को लेकर कहा था कि इसपर कोई फैसला नहीं लिया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या राजनीति उनकी अगली मंजिल है, तो उन्होंने कहा कि वह समुदाय के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं.

रीवाबा जडेजा ने दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वह सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं. हालांकि शादी और फिर बच्ची की जिम्मेदारी की वजह से वह यूपीएससी का एग्जाम नहीं दे पाईं. रवींद्र जडेजा ने 17 अप्रैल 2016 को रीवाबा से शादी की थी. इसके बाद जून 2017 में रीवाबा ने एक बच्ची को जन्म दिया.

यह भी देखे:-

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 6 खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश टीम में चयन, देहरादून में होगी नॉर्थ जोन रोल ब...
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल: इंटर स्कूल फुटबॉल और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
सत्यम खेल वार्षिक उत्सव का समापन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक पदक जीतकर रोलिंग ट्रॉफी पर ...
IND VS PAK : टीम इंडिया ने दिया जीत का तोहफा, वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार दी पटखनी
दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में सत्यम वार्षिक खेल उत्सव, आयोजित हो रहे विभिन्न खेलों में 15 स्कूल ले रहे हैं...
उत्तर प्रदेश स्टेयर्स रोलर स्केटिंग स्पीड चैंपियनशिप में खेले गए अडजस्टेबल और टॉय इनलाइन स्केट
जिले के होनहार खिलाडियों का राज्य स्टेयर्स रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
ग्रेटर नोएडा की बेटी ने कुश्ती में लहराया परचम, बबीता नगर ने नीदरलैंड में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स...
वनस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल कम्पटीशन का हुआ समापन, प्रतिभागी बच्चों को मिला गिफ्ट, सर्टिफिक...
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
पॉन्टी चढ्ढा फाउंडेशन ने पीसीएफ कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीज़न 6 की ट्रॉफी का अनावरण किया
शहरवासियों के जोश ने बढ़ाया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साह
चण्डीगढ़ चीता ने दिल्ली किंग्स को हराकर एनआईसीएल ट्रॉफी पर  कब्ज़ा जमाया 
कठेहरा में प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी का फ़ाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच खेला गया
Skating Champions from Ryan participated in“NATIONAL GAMES AND NATIONAL AWARDS 2017”
T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का हुआ अनावरण